नई दिल्ली: मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने जा रहे हैं। अभी हाल ही में PM नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़े गए उत्तर प्रदेश के चुनाव में BJP ने भारी जीत हासिल की। दिल्ली में MCD चुनाव में भी मोदी के नाम पर वोट मिले। देशभर में 17 राज्यों में BJP और सहयोगियों की सरकार है। मोदी के विजयरथ का ही असर है कि उन्हें हराने के लिए विरोधी दल एक होने लगे हैं।
सवाल उठता है क्या मोदी को हराना नामुमकिन हो गया है। हमारे खास कार्यक्रम ‘इंडिया टीवी संवाद’ में केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, कांग्रेस नेता राज बब्बर, जेडीयू के सीनियर नेता के. सी. त्यागी और आम आदमी पार्टी से कुमार विश्वास इसी विषय पर डिबेट में हिस्सा लेंगे।
अगर आप इनमें से किसी भी नेता से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें ट्विटर और फेसबुक पर अपने सवाल भेजें। आपका सवाल आपके नाम के साथ 15 मई को इंडिया टीवी के खास प्रोग्राम 'संवाद' में पूछा जाएगा। अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम ज़रूर लिखें। आप अपना सवाल अपना नाम और अपने शहर का नाम लिखते हुए हमारे सोशल मीडिया के फेसबुक पेज और twitter पर हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।
इसके साथ ही नीचे दिए गए कमेंटस बॉक्स का उपयोग करते हुए भी आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। तो सोच क्या रहे हैं, क्या PM मोदी को हराना नामुमकिन है? क्या 2019 के चुनावों में भी वह अपनी विजयपताका फहराएंगे? संबंधित विषय पर अपने सवाल लिख भेजें, आपके भेजे गए सवालों में से चुनिंदा सवालों को हम आपके नाम के साथ indiatvsamvad के मंच पर शामिल होने आए पैनल के सामने चर्चा के लिए रखेंगे।
अपना नाम लिखें:
अपने शहर का नाम लिखें:
अपना सवाल लिखें:
Latest India News