1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या पाकिस्तान से दाऊद को वापस लाएंगे मोदी: शिवसेना

क्या पाकिस्तान से दाऊद को वापस लाएंगे मोदी: शिवसेना

मुंबई: भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर को वापस लाते हैं तो वह पाकिस्तान में उनके संक्षिप्त ठहराव का समर्थन करेगी। शिवसेना सांसद

sanjay raut- India TV Hindi
sanjay raut

मुंबई: भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर को वापस लाते हैं तो वह पाकिस्तान में उनके संक्षिप्त ठहराव का समर्थन करेगी।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने यहां कहा, "कल दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन है.. यदि प्रधानमंत्री उसे भारत लाने में सफल हो जाते हैं, तो हम उसका स्वागत करेंगे और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से उनकी आज की मुलाकात का समर्थन करेंगे।"

उन्होंने पार्टी के रुख को दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ तब तक कोई बातचीत नहीं होगी, जब तक वह आतंकवादी गतिविधियों के जरिए उसे निशाना बनाना बंद नहीं कर देता।

राउत ने कहा, "यहां तक कि कल (गुरुवार) भी जम्मू एवं कश्मीर में एक आतंकवादी घटना घटी, जिसमें 12-13 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए और वे जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं।" उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर शिवसेना से परामर्श या सहमति नहीं लेती।

Latest India News