1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. DDCA मामला: पटियाला हाउस कोर्ट में जेटली की याचिका पर अगली सुनवाई 5 जनवरी को

DDCA मामला: पटियाला हाउस कोर्ट में जेटली की याचिका पर अगली सुनवाई 5 जनवरी को

नई दिल्ली: वित्तमंत्री अरूण जेटली सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कुछ अन्य आप नेताओं के खिलाफ 10 करोड़ रुपए की मानहानी का केस दायर किया। आप के अन्य नेताओं में कुमार विश्वास,

jaitley- India TV Hindi
jaitley

नई दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट ने वित्तमंत्री अरूण जेटली की मानहानी याचिका को मंजूर करते हुए आज की सुनवाई पूरी की। साथ ही मामले में अगली सुनवाई की तारीख 5 जनवरी तय की है। अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कुछ अन्य आप नेताओं के खिलाफ 10 करोड़ रुपए की मानहानी का केस दायर किया है। आप के अन्य नेताओं में कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा, दीपक वाजपेयी के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने जेटली पर आरोप लगाए थे कि अरुण जेटली जब DDCA के अध्यक्ष थे, उस वक्त कई वित्तीय अनियमितताएं हुई थीं। जेटली ने बताया कि उनकी लीगल टीम ने दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया है।

पटियाला हाउस कोर्ट में भी दायर आपराधिक मानहानि के मुक़दमे में IPC की धारा 499, 500, 501 502 के तहत केस दर्ज करने की मांग की है।

दोनों याचिका में कहा गया है की 16 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक अरुण जेटली के खिलाफ झुठे और बेबुनियाद आरोप लगाये गए है जिनसे उनकी बदनामी हुई है और उनकी सार्वजानिक छवि को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

जेटली के समर्थन में उतरे सहवाग-

इस बीच DDCA मामले में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर अरुण जेटली के समर्थन में सामने आए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने अरूण जेटली के बचाव में एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए कहा कि, DDCA में दूसरे पदाधिकारियों से बात करना मुश्किल है लेकिन अरुण जेटली चौबीसो घंटे खिलाड़ियों की समस्या सुनने को तैयार रहते थे। सहवाग ने कहा कि जेटली खिलाड़ियों की समस्याओं का फौरन समाधान करते थे। गौतम गंभीर ने कहा कि, DDCA में गड़बड़ियों को लेकर कुछ पूर्व खिलाड़ी जिस तरह अरुण जेटली पर आरोप लगा रहे हैं वो काफी दुखद है।

 

Latest India News