1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अन्नाद्रमुक पर विश्वास जताने के लिए जयललिता ने मतदाताओं को कहा – थैंक यू

अन्नाद्रमुक पर विश्वास जताने के लिए जयललिता ने मतदाताओं को कहा – थैंक यू

चेन्नई: तमिलनाडु में आए रूझानों और घोषित परिणामों से अन्नाद्रमुक को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत से उत्साहित मुख्यमंत्री जे जयललिता ने आज कहा कि गठबंधन नहीं करने के बावजूद उनकी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज

Jayalalitha- India TV Hindi
Jayalalitha

चेन्नई: तमिलनाडु में आए रूझानों और घोषित परिणामों से अन्नाद्रमुक को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत से उत्साहित मुख्यमंत्री जे जयललिता ने आज कहा कि गठबंधन नहीं करने के बावजूद उनकी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल रही और उन्होंने विश्वास प्रकट करने के लिए मतदाताओं का आभार जताया।

जयललिता ने तमिलनाडु की जनता का आभार जताया

अपने पोएस गार्डेन स्थित आवास से दिए विजयी संबोधन में जयललिता ने कहा, तमिलनाडु के लोगों ने हमें जो शानदार जीत दी है उससे हम अभिभूत हैं। मेरी पार्टी और मैं इस ऐतिहासिक जीत के लिए तमिलनाडु की जनता के कर्जदार हैं।

पार्टी के घोषणापत्र में किए वायदों को पूरा करने की बात कही

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत इस मायने में ऐतिहासिक है कि 1984 के बाद यह पहली बार है कि कोई सत्तारूढ़ पार्टी जीती है और सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा, तमिलनाडु की जनता के प्रति आभार प्रकट करने के लिए मेरे शब्दकोष में कोई शब्द नहीं है। सरकार बनने के बाद मैं अपने काम से आभार प्रकट करूंगी। हम घोषणापत्र में किए गए अपने सभी वादों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

Latest India News