1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जयललिता फिर बनीं तमिलनाडु की CM, समर्थकों का उमड़ा सैलाब

जयललिता फिर बनीं तमिलनाडु की CM, समर्थकों का उमड़ा सैलाब

अन्नाद्रमुक की नेता जे जयललिता आज लगातार दूसरी बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर मद्रास यूनिवर्सिटी सेनटेनरी ऑडिटोरियम में शपथ लेंगी।

jayalithaa oath taking ceremony

चौथे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगी जयललिता

68 वर्षीय जयललिता अपने चौथे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगी। उनका पहला कार्यकाल 1991 से 96 के बीच था जबकि दूसरा कार्यकाल 2001 से 2006 और तीसरा 2011 से 2016 के बीच रहा। तांसी मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के कारण वह सितंबर 2001 से करीब छह महीने तक पद से दूर रही थीं।

29 सितंबर 2014 से 22 मई 2015 के बीच एक बाद फिर वह पद से दूर रहीं। इस बार भ्रष्टाचार के एक मामले में बेंगलुरू की एक अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के कारण उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी। बाद में कर्नाटक उच्च न्याायालय ने उस फैसले को खारिज कर दिया था।

Latest India News