चेन्नई: अन्नाद्रमुक की नेता जे जयललिता ने आज तमिलनाडु के राज्यपाल के. रोसैया से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा औपचारिक रूप से पेश किया। अन्नाद्रमुक विधायक दल की नेता चुने जाने के एक दिन बाद जयललिता ने रोसैया से मुलाकात की और अपने नेता चुने जाने की एक प्रति सौंपी।
वह आगामी 23 मई को मुख्यमंत्री की शपथ ले सकती हैं और शपथ ग्रहण समारोह मद्रास यूनिवर्सिटी सेनटेनरी ऑडिटोरियम में आयोजित हो सकता है। वह छठी बार पदभार संभालेंगी।
इस बार के विधानासभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 134 सीटें हासिल करके बहुमत हासिल किया है। साल 1984 के बाद तमिलनाडु में पहली बार हुआ कि किसी पार्टी ने लगातार दो बार चुनाव जीता है। विपक्षी द्रमुक ने इस चुनाव में 89 सीट जीती हैं।
Latest India News