1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार में जनता दल (युनाइटेड) के नेता की गोली मारकर हत्या

बिहार में जनता दल (युनाइटेड) के नेता की गोली मारकर हत्या

पटना: बिहार के पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने राज्य में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। देश-विदेश

JDU leader shot dead- India TV Hindi
JDU leader shot dead

पटना: बिहार के पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने राज्य में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के मुताबिक, भावनचक गांव निवासी JD (U) नेता मुकेश कुमार सिंह सुबह अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। तभी बाढ़ थाना क्षेत्र के ढेलवा गोसाईं मोहल्ले के पास दो-तीन अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सिंह JD (U) के जिला महासचिव थे तथा प्राथमिक कृषि साख संस्था (पैक्स) के अध्यक्ष भी थे। वे मंत्री ललन सिंह के करीबी माने जाते थे।

हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, परंतु इसके पीछे इलाके में राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई की आशंका जताई जा रही है। हत्या के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।

Latest India News