1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश के विधायक अनंत सिंह पर हत्या और अपहरण का आरोप

नीतीश के विधायक अनंत सिंह पर हत्या और अपहरण का आरोप

नई दिल्लीः मोकापा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को आज पुलिस ने उनके घर पर चले चार घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।  सर्च ऑपरेशन में पटना पुलिस को 2 AK-47

पुलिस के मुताबिक क्या है पूरा मामला

अनंत सिंह के इन दावों को उन लड़कों के परिवार भी सही बता रहे हैं जिनके अपहरण का आरोप अनंत सिंह पर लगा है। परिवार का कहना है कि पुलिस झूठ बोल रही है। उनके बच्चों को अनंत सिंह ने बचाया है। हालांकि पुलिस की कहानी इससे अलग है। पटना पुलिस के मुताबिक बताया कि पटना जिले के बाढ़ में 17 जून को चार युवकों का अपहरण हुआ था। इसमें एक की हत्या हो गई, जबकि पुलिस दबिश में तीन को छुड़ा लिया गया।

पुलिस का कहना है कि बाढ़ में अनंत सिंह के परिवार की किसी लड़की से छेड़छाड़ हुई। इसके बाद जेडीयू विधायक ने आरोपियों को सबक सिखाने का फ़रमान दिया। अनंत सिंह ने पटना से चार गाड़ियों में गुंडों को भरकर बाढ़ के पास भेजा और आरोपियों को दबोच लिया। अपहरण के बाद चारों लड़कों की जमकर पिटाई हुई, जिसमें एक की लाश बाढ़ के पास मिली। जबकि तीनों लड़के पुलिस की दबिश के बाद छुड़ाए गए हैं। हालांकि अनंत सिंह ने पुलिस के दावे को गलत बताया है।

हालांकि अनंत सिंह पर लगे आरोपों पर अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ नहीं कहा है।

देखिए इंडिया टीवी का वीडियो जानें कौन है अनंत सिंह

Latest India News