पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने विवादित बयान देने वाले विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। पार्टी के नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने इसका एलान किया। जेडीयू ने पार्टी के दूसरे विधायक राणा गंगेशवर सिंह को भी पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। राणा गंगेशवर सिंह ने राष्ट्रगान पर टिप्पणी की है और पार्टी ने इसे अनावश्यक बताया है। आज सुबह पार्टी की बिहार इकाई ने शरद यादव से बात की जिसके बाद दोनों को सस्पेंड करने का फैसला किया गया।
बिहार के ऐसे विधायकों से आएगा सुशासन ?
नीतीश कुमार के विधायक के एक बयान से आज जेडीयू को शर्मिंदगी उठानी पड़ गई। विधायक गोपाल मंडल ने हत्या की राजनीति से लेकर नशाबंदी तक पर नीतीश कुमार को चुनौती दे डाली। बिहार के नवगछिया में होली के मौके पर आयोजित एक कवि सम्मेलन में जेडीयू के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने खुले मंच से विरोधियों पर हमला किया। गोपाल मंडल यहीं नहीं रुके उन्होंने नीतीश कुमार के शराबबंदी पर भी सवाल खड़े किए।
'हत्या करवाता था..हत्या की सियासत करूंगा'
गोपाल मंडल ने कहा था, ‘मैं पहले हत्या की राजनीति करता था लेकिन मैंने हत्या की राजनीति छोड़ दी थी। मैं खुले मन से बोलता हूं क्या मुझपर अनाप-शनाप बोलते हो अब मैं फिर हत्या की राजनीति करूंगा इसमें दोमत नहीं है हत्या की राजनीति करवाऊंगा यहां मौजूद समाज के लोग मेरे वोटर नहीं हैं लेकिन समाज हमारा है बुद्धिजीवी लोग यहां बैठे हुए हैं ये सम्मानित लोग हैं आपलोग को क्या चाहिए आपलोग को सुरक्षा-संरक्षण चाहिए कौन दे सकता है..गोपाल मंडल।’
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-
Latest India News