1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री तोमर की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री तोमर की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी

नई दिल्ली: फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की पुलिस रिमांड 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट में पुलिस ने मामले की जांच के लिए और समय की मांग की थी। दोनों

जितेंद्र सिंह तोमर की...- India TV Hindi
जितेंद्र सिंह तोमर की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी

नई दिल्ली: फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की पुलिस रिमांड 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट में पुलिस ने मामले की जांच के लिए और समय की मांग की थी। दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस की मांग मंजूर कर ली और तोमर को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

आज सुनवाई के दौरान पुलिस के पास कोर्ट के इस सवाल का जवाब नहीं था कि तोमर ने बीएससी कहां से की है। पुलिस ने कहा कि उनके पास अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नही है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है और तोमर को अभी दो और संस्थानों में ले जाया जाना है और उसके बाद आगे पूछताछ की जाएगी।

Latest India News