1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बस्सी के खिलाफ HC में याचिका, JNU मुद्दे की जांच प्रभावित करने का आरोप

बस्सी के खिलाफ HC में याचिका, JNU मुद्दे की जांच प्रभावित करने का आरोप

दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर यह आरोप लगाया गया है कि शहर के पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी JNUSU अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह मामले में जांच को प्रभावित कर रहे हैं।

bs bassi- India TV Hindi
bs bassi

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर यह आरोप लगाया गया है कि शहर के पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी JNUSU अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह मामले में जांच को प्रभावित कर रहे हैं। यही नहीं इसमें यह आरोप भी लगाया गया है कि पुलिस प्रमुख कुछ राजनीतिक दलों के हाथों में खेल रहे हैं।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि मीडिया को बस्सी का बयान कि पुलिस कन्हैया की जमानत याचिका का विरोध नहीं करेगी, मामले की निष्पक्ष जांच के साथ ही अदालती कार्यवाही पर असर डाल सकता है। याचिका पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है।

इसमें यह भी आरोप लगाया गया कि पुलिस कुछ राजनीतिक दलों के हाथों में खेल रही है जिसके तहत दिल्ली पुलिस काम करती है। बस्सी को 16 और 17 फरवरी को मीडिया को दिए गए उनके बयान पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करने के लिए भी निर्देश देने को कहा गया है। शहर के वकील सतीश पांडे ने यह याचिका दायर की है।

Latest India News