नई दिल्ली: सरकार और विपक्ष जेएनयू विवाद को लेकर आज राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान पहली बार आमने-सामने होंगे। सूत्रों का कहना है कि सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों की मांगों के बाद कार्यमंत्रणा समिति की एक बैठक में फैसला लिया गया कि बुधवार को मद्दे पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा सांसद भूपेंद यादव ने JNU विवाद और साथ ही डेविड हेडली की पेशी पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। डेविड हेडली ने अपनी गवाही में कहा था कि इशरत जहां एक आतंकी थी। भाजपा सांसद विजय गोयल ने भी नोटिस दिया है।
BJP जेएनयू विवाद पर एक आक्रामक रुख अपना सकती है और इसे देशभक्तों और राष्ट्र विरोधियों के बीच की लड़ाई के तौर पर पेश कर सकती है। विपक्षी कांग्रेस जेएनयू विवाद को अभिव्यक्ति एवं विचारों की आजादी के बड़े मुद्दे से जोड़ रही है।
जहां, विपक्ष सरकार को घेरने के लिए एकजुट हो गया है। वहीं, भाजपा के एक नेता के अनुसार पार्टी को लगता है कि बहस को 'देशभक्तों और राष्ट्रविरोधियों' के बीच का बहस बताने से उसे फायदा होगा।
Latest India News