1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल में भाजपा को झटका! पूर्व विधायक वापस TMC में लौटे

बंगाल में भाजपा को झटका! पूर्व विधायक वापस TMC में लौटे

पूर्व विधायक विप्लव मित्रा करीब एक साल बाद ही भाजपा का दामन छोड़ शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस में वापस आ गए। 

BJP- India TV Hindi
Image Source : PTI बंगाल में भाजपा को झटका! पूर्व विधायक वापस TMC में लौटे

कोलकाता. उत्तरी बंगाल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक विप्लव मित्रा करीब एक साल बाद ही भाजपा का दामन छोड़ शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस में वापस आ गए। दक्षिण दिनाजपुर जिले की हरिरामपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे मित्रा पिछले साल जून में भाजपा में शामिल हो गए थे।

मित्रा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में लौटना उनके लिए ''घर वापसी'' जैसा है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ''हम विप्लव मित्रा का स्वागत करके प्रसन्न हैं। ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को शहीद दिवस की रैली के दौरान पुराने नेताओं से पार्टी में वापस आने को कहा था। मित्रा ने उसी पर वापसी की है।''

मित्रा के साथ ही उनके छोटे भाई और अन्य समर्थक भी तृणमूल कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए।

Latest India News