1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कलिखो पुल बने अरुणाचल प्रदेश के नए CM, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

कलिखो पुल बने अरुणाचल प्रदेश के नए CM, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली: कलिखो पुल अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से अरुणाचल प्रदेश में सरकार गठन की मंजूरी के बाद शुक्रवार को कांग्रेस के बागी कलिखो पुल ने मुख्यमंत्री

kalikho pul- India TV Hindi
kalikho pul

नई दिल्ली: कलिखो पुल अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से अरुणाचल प्रदेश में सरकार गठन की मंजूरी के बाद शुक्रवार को कांग्रेस के बागी कलिखो पुल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कलिखो पुल को राज्यपाल जेपी राजखोवा ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद कलिखो पुल ने कहा कि सहयोगियों से चर्चा के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने शुक्रवार को दिन में अरुणाचल प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश दिया था और सुप्रीम कोर्ट ने सरकार गठन का भी रास्ता साफ कर दिया था। इसके फौरन बाद गवर्नर ने कलिखो पुल को शपथ लेने का न्यौता भेजा। कलिखो पुल के पास कुल 32 विधायकों का समर्थन है। उनके साथ 19 कांग्रेस के बागी विधायक हैं जबकि बीजेपी के 11 और दो निर्दलीय विधायक है।

बीते करीब एक महीने से राज्य में सियासी अस्थिरता का माहौल था। कांग्रेस नेता और हटाए गए मुख्यमंत्री नबाम तुकी को आखिरी झटका सुप्रीम कोर्ट से मिला था। तुकी विधानसभा में बहुमत साबित करने करने का मौका पाना चाह रहे थे लेकिन उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम निर्देश के उनके आग्रह को ठुकरा दिया।

कैबिनेट ने बीते बुधवार को अरूणाचल प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की थी। इससे पहले कांग्रेस के बागी विधायकों एवं भाजपा और निर्दलीय विधायकों सहित 31 सदस्यों ने राज्यपाल जेपी राजखोवा से मुलाकात कर नई सरकार के गठन का दावा किया था।

पुल के नेतृत्व में कांग्रेस के बागियों की बगावत के बाद राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था जिसके बाद 26 जनवरी को राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। खबर है कि तुकी को 60 सदस्यीय विधानसभा में 26 विधायकों का समर्थन हासिल है।

Latest India News