1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कमलनाथ का बड़ा बयान, 'अगर CM के लिए सिंधिया का नाम सामने आता है तो मैं समर्थन करूंगा'

कमलनाथ का बड़ा बयान, 'अगर CM के लिए सिंधिया का नाम सामने आता है तो मैं समर्थन करूंगा'

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किए जाने की बात का समर्थन करते हुए कहा कि यदि पार्टी ऐसा करती है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

jyotiraditya scindia- India TV Hindi
jyotiraditya scindia

गुना (मप्र): वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किए जाने की बात का समर्थन करते हुए कहा कि यदि पार्टी ऐसा करती है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

यह अहम बात है, क्योंकि पार्टी के कई नेताओं द्वारा पिछले काफी समय से मध्यप्रदेश मे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर किसी नेता का नाम जाहीर करने की बात कही जा रही है।

सिंधिया की मौजूदगी में हवाईपट्टी पर आज यहां संवाददाताओं द्वारा कमलनाथ से बार बार यह पूछे जाने पर कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस किसे मुख्यमंत्री तौर पर पेश करेगी के जवाब में कहा, जैसा कि मैं पहले कह चुका हूं। आपने अखबारों में भी पढ़ा होगा, सिंधिया जी को (मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार) बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, राजनीति के साथ-साथ हमारे बीच पारिवारिक संबंध भी हैं। यदि राहुल गांधी यह फैसला करते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है। एक पद की घोषणा से कोई अंतर नहीं पड़ता है। हम सब अपने काम में जुटे हैं और विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।

कमलनाथ ने स्वयं के बारे में कहा, मेरा कोई लक्ष्य नहीं है। मैं किसी पद की दौड़ में नहीं हूं। नाथ मुंगावली जाने के लिये आज यहां गुना हवाईपट्टी पहुंचे। मुंगावली से विधायक रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता महेन्द्र सिंह कालुखेड़ा को श्रद्धांजलि देने का आज कांग्रेस का मुंगावली में एक कार्यक्रम है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आने के लिये संघर्ष कर रही है। भाजपा ने वर्ष 2003 में कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से बेदखल कर दिया था।

Latest India News