1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया 10 हज़ार नक़ली CNG लगवाने और नक्सलियों से सांठ-गांठ का आरोप

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया 10 हज़ार नक़ली CNG लगवाने और नक्सलियों से सांठ-गांठ का आरोप

कपिल के मुताबिक, केजरीवाल दागी मंत्री सत्येंद्र जैन को इसलिए नहीं हटा रहे क्योंकि उन्होंने सरकारी गवाह बनने की धमकी दी है।

Kapil-Mishra- India TV Hindi
Kapil-Mishra

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार पर आम आदमी पार्टी के विधायक कपिल मिश्रा के आरोप लगाने का सिलसिला जारी है। सीएनजी घोटाले को लेकर कपिल मिश्रा ने आज बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि दिल्ली में दस हजार गाड़ियों में लगा सीएनजी किट नकली है। इन गाड़ियों में कनाडा का सीएनजी किट बताकर चाइना का लगाया गया है जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं

कपिल ने अपने दावों को सही साबित करने के लिए कुछ कागजात भी मीडिया के सामने रखे। कपिल के मुताबिक, केजरीवाल दागी मंत्री सत्येंद्र जैन को इसलिए नहीं हटा रहे क्योंकि उन्होंने सरकारी गवाह बनने की धमकी दी है। बता दें कि कपिल ने आप नेताओं पर विदेश दौरे करके गलत ढंग से फंड्स जुटाने से लेकर केजरीवाल पर मंत्री सत्येंद्र जैन से घूस लेने तक के आरोप लगाए हैं।

हाल ही में दिल्ली विधानसभा में कपिल की आप विधायकों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें लात-घूंसों से पीटा गया। माना जा रहा है कि कपिल के लगातार आरोपों से गुस्साए विधायक उनसे भिड़ गए थे। कपिल मिश्रा बीते कुछ वक्त से सीएम केजरीवाल और दिल्ली सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं।

कपिल ने यह भी दावा किया कि वह अगले 10-15 दिनों में केजरीवाल के नक्सलियों के साथ जुड़ाव और दिल्ली के सीएम के देशद्रोह को साबित कर देंगे। कपिल मिश्रा ने दिल्ली विधानसभा में अपने साथ हुए व्यवहार पर भी बात की। मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। पार्टी के आम कार्यकर्ता अब उनके साथ नहीं हैं।

इससे पहले कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा कि आज 11 बजे वह एक और घोटाले का खुलासा करने वाले हैं। आप सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर रहे कपिल मिश्रा पिछले कुछ समय से लगातार केजरीवाल पर घोटालों के आरोप लगा रहे हैं। उनके निशाने पर केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन भी हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest India News