A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आज बड़े खुलासे करेंगे कपिल मिश्रा

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आज बड़े खुलासे करेंगे कपिल मिश्रा

आम आदमी पार्टी से निकाले गए विधायक कपिल मिश्रा आज 11 बजे कुछ बड़े खुलासे करेंगे। मिश्रा का कहना है कि उनके खुलासों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पोल खुल जाएगी।

mishra- India TV Hindi
mishra

आम आदमी पार्टी से निकाले गए विधायक कपिल मिश्रा आज 11 बजे कुछ बड़े खुलासे करेंगे। मिश्रा का कहना है कि उनके खुलासों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पोल खुल जाएगी। लगातार पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे रहने की वजह से उनकी सेहत लगातार खराब होती जा रही है। कल रात में दिल्ली पुलिस की टीम गिरती सेहत का हवाला देकर कपिल मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराना चाहती थी। इस पर कपिल मिश्रा ने ये कहकर अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया कि दिल्ली सरकार के इशारे पर डॉक्टर्स की टीम उनकी सेहत को खराब बता रहे है। (ओडिशा में लू और गर्मी का कहर जारी, 5 की मौत)

कपिल मिश्रा ने ये भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार डॉक्टरों के सहारे उनके अनशन को तुड़वाना चाहती है। कपिल मिश्रा आज सुबह 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केजरीवाल सरकार के खिलाफ बड़ा खुलासा करनेवाले हैं। दूसरी तरफ आप विधायक संजीव झा कपिल मिश्रा के आरोपों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए उनके खिलाफ अनशन पर बैठे हुए हैं।

आप से निलंबित कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर मंत्री सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है। वो आप के बड़े नेताओं के विदेशी दौरों का ब्यौरा भी सार्वजनिक करने की मांग पर भी अड़े हुए हैं।

 

Latest India News