A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. खत्‍म नहीं हुआ कर्नाटक का नाटक, विधानसभा अध्‍यक्ष केआर रमेश ने दिया इस्‍तीफा

खत्‍म नहीं हुआ कर्नाटक का नाटक, विधानसभा अध्‍यक्ष केआर रमेश ने दिया इस्‍तीफा

कर्नाटक में येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा बहुमत हासिल करने के बाद भी कर्नाटक में राजनीतिक उथलपुथल का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

<p>KR Ramesh </p>- India TV Hindi
Image Source : PTI KR Ramesh 

कर्नाटक में येदियुरप्‍पा के नेतृत्‍व में भाजपा सरकार द्वारा बहुमत हासिल करने के बाद भी कर्नाटक में राजनीतिक उथलपुथल का दौर खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। येदियुरप्‍पा के बहुमत हासिल करने के तुरंत बात विधानसभा के अध्‍यक्ष केआर रमेश ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। 

स्पीकर केआर रमेश पिछले एक महीने से विवादों में थे। रमेश ने पूरे कर्नाटक के नाटक में अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने हाल ही में सभी बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। इससे पहले उन्‍होंने बागी विधायकों के इस्‍तीफो मंजूर न कर सभी को सकते में डाल दिया था। 

अध्यक्ष ने कहा, “मैंने इस पद से खुद को अलग करने का फैसला किया है। मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।” उन्होंने उपाध्यक्ष कृष्ण रेड्डी को अपना त्यागपत्र सौंपा। कुमार ने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर अपने 14 माह के कार्यकाल में उन्होंने अपने “विवेक” के अनुरूप और संविधान के मुताबिक काम किया। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी क्षमता के अनुरूप अपने पद की गरिमा बरकरार रखने का प्रयास किया।” 

अध्यक्ष ने यह कदम येदियुरप्पा की ओर से पेश विश्वास प्रस्ताव पर जीत हासिल करने और सदन द्वारा विनियोग विधेयक पारित करने के फौरन बाद उठाया। इससे एक दिन पहले उन्होंने 14 और बागी विधायकों को अयोग्य ठहराया था जबकि तीन को पहले अयोग्य ठहराया गया था।

Latest India News

Live updates : Karnataka Floor Test

  • 11:56 AM (IST)

    ध्‍वनि मत से हुआ फैसला, अब कर्नाटक में बीजेपी की सरकार। 

  • 11:54 AM (IST)

    बीएस येदियुरप्‍पा ने विश्‍वास मत हासिल कर लिया है। 

  • 11:35 AM (IST)

    यदियुरप्‍पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को धन्‍यवाद दिया। 

  • 11:25 AM (IST)

    येदियुरप्‍पा ने कहा कि हम बदले की राजनीति नहीं करेंगे हम माफ करने और भूल जाने में यकीन करते हैं। 

  • 11:25 AM (IST)

    उन्‍होंने कहा कि कुमारस्‍वामी की सरकार में प्रशासन पूरी तरह से विफल रहा था। अब हम उसे ठीक करेंगे। 

  • 11:25 AM (IST)

    चर्चा के दौरान यदियुरप्‍पा ने कहा कि जब सिद्धारमैया और एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने राजनीति में कोई कमी नहीं की

  • 11:24 AM (IST)

    हालाँकि सिद्धरामैया ने कहा कि अगर BJP चर्चा नहीं चाहती तो हमें भी रुचि नहीं है इसके बाद CM येदियुरप्पा फिलहाल अपनी बात रख रहे हैं

  • 11:24 AM (IST)

    विश्‍वास मत पेश करने के बाद स्पीकर ने विपक्ष के नेता सिद्धरामैया से पूछा क्‍या वे चर्चा करना चाहते हैं। इस पर सिद्धरमैया ने कहा कि चर्चा होनी चाहिए। इसके बाद सदन में विश्‍वास मत पर चर्चा शुरू हो गई है। 

  • 11:23 AM (IST)

    चौथी बार कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बने बीएस येदुरप्‍पा आज कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत पेश किया है।

  • 11:22 AM (IST)

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में पेश किया विश्वास मत प्रस्ताव।

  • 10:35 AM (IST)

    विश्वास मत हांसिल करने से पहले येदियुरप्पा ने आंजनेया मंदिर में जाकर खास पूजा की।

  • 10:35 AM (IST)

    येदियुरप्पा सिर्फ एक ही स्तिथि में हार सकते हैं जब उनके ही कुछ MLA क्रोस वोटिंग कर दें जिसकी सम्भावना बहुत कम है।

  • 10:35 AM (IST)

    स्पीकर सिर्फ टाई होने की हालत में ही वोट कर सकते हैं ऐसे में काँग्रेस और JDS को मिलाकर 100 MLA ही होते हैं कांग्रेस के एक और MLA B नागेन्द्रा बीमार चल रहे हैं वे पहले भी सदन में नहीं आये और आज भी आने की उम्मीद कम है ऐसे में 99 वोटों के मुकाबले 106 वोट हांसिल कर BJP और CM येदियुरप्पा आसानी से विश्वास मत हांसिल कर सकते हैं

  • 10:34 AM (IST)

    कांग्रेस के पास स्पीकर को मिलाकर 67 और JDS के पास 34 MLA का समर्थन है, BSP के पार्टी से निष्काषित MLA महेश अब तक गैर हाजिर रहे हैं

  • 10:34 AM (IST)

    BJP के पास 1 निर्दलीय MLA को मिलाकर 106 MLA का सपोर्ट है

  • 10:33 AM (IST)

    17 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के बाद विधानसभा की संख्या 225 से घटकर 208 रह गयी है, ऐसे में सामान्य बहुमत के लिए 105 MLA का समर्थन चाहिए

  • 10:33 AM (IST)

    इंडिपेंडेंट MLA नागेश भी मुम्बई से बेंगलुरु आ गए हैं वे भी विश्वास मत के पक्ष में वोट करेंगे।

  • 10:33 AM (IST)

    11 बजे कर्नाटक के CM B S येदियुरप्पा विश्वास मत पेश करेंगे

  • 10:33 AM (IST)

    येदियुरप्पा और BJP के सभी 105 MLA विधानसभा पहुँच चुके हैं।

  • 10:32 AM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट जाएंगे बागी 

    कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के बाद सभी 14 विधायकों ने निर्णय के खिलाफ शीर्ष न्यायालय जाने का फैसला किया है। अपनी पार्टियों द्वारा व्हिप जारी किए जाने के बावजूद ये विधायक 23 जुलाई को सदन में उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बाद कर्नाटक में कुमारस्वामी की सरकार गिर गई। बागी विधायकों ने कहा कि वह अयोग्य करार दिए जाने को शीर्ष अदालत में चुनौती देंगे क्योंकि कांग्रेस और जद-(एस) द्वारा 23 जुलाई को सत्र में भाग लेने के लिए उन्हें एक व्हिप जारी करने से पहले ही उनकी संयुक्त याचिकाओं पर 11 जुलाई को न्यायालय ने उनके इस्तीफे स्वीकार करने के निर्देश दिए थे।