1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कावेरी जल विवाद के मद्देनजर चेन्नई में होटल पर हमला

कावेरी जल विवाद के मद्देनजर चेन्नई में होटल पर हमला

चेन्नई: कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच चल रहे कावेरी जल विवाद पर अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने चेन्नई के मायलापुर स्थित न्यू वुडलैंड्स होटल पर हमला किया। पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुबह

new-woodlands hotel, chennai- India TV Hindi
new-woodlands hotel, chennai

चेन्नई: कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच चल रहे कावेरी जल विवाद पर अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने चेन्नई के मायलापुर स्थित न्यू वुडलैंड्स होटल पर हमला किया। पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुबह लगभग 3.15 बजे कुछ लोगों ने होटल पहुंचकर शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। ऐसा लग रहा है कि इन लोगों ने कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने पर कर्नाटक के रवैये को देखते हुए इस घटना को अंजाम दिया है।"

होटल के एक कर्मचारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के विरोध में कर्नाटक में शुक्रवार को बंद रहा।

Latest India News