1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब में आतंकी हमला कायरतापूर्ण: अरविंद केजरीवाल

पंजाब में आतंकी हमला कायरतापूर्ण: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के दीनानगर में हुए आतंकवादी हमले को 'कायरतापूर्ण' करार दिया। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, "हम पंजाब में मासूम लोगों पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की

पंजाब में आतंकी हमला...- India TV Hindi
पंजाब में आतंकी हमला 'कायरतापूर्ण': अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के दीनानगर में हुए आतंकवादी हमले को 'कायरतापूर्ण' करार दिया। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, "हम पंजाब में मासूम लोगों पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की पुरजोर निंदा करते हैं।"

उन्होंने लिखा, "हम पंजाब के लोगों के साथ हैं और आशा करते हैं कि गुनहगार जल्द पकड़े जाएंगे।"

आतंकवादियों ने सोमवार सुबह दीनानगर कस्बे के एक बस स्टैंड पर हमला किया और फिर वे एक पुलिस स्टेशन में घुस गए, जहां वे अब भी छिपे हुए हैं और रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। सुरक्षा बल थाने के बाहर से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हुई है।

Latest India News