1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल का दावा, ''आज 2 बजे करुंगा भांडाफोड़''

केजरीवाल का दावा, ''आज 2 बजे करुंगा भांडाफोड़''

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज विधानसभा में दोपहर दो बज़े भ्रष्टाचार के आरोप के जवाब में एक बड़ा ख़ुलासा करने जा रहे हैं। दो बजे विधानसभा का एक दिन के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।

arvind-kejriwal- India TV Hindi
arvind-kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज विधानसभा में दोपहर दो बज़े भ्रष्टाचार के आरोप के जवाब में एक बड़ा ख़ुलासा करने जा रहे हैं। दो बजे विधानसभा का एक दिन के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। 

ग़ौरतलब है कि दिल्ली में आप सरकार के बर्ख़ास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस मामले में वह ACB से भी मिले हैं।

इधर अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनके ख़िलाफ़ ‘बड़ी साज़िश रची’ जा रही है और वह आज विधानसभा में इसका 'भांडाफोड़' करेंगे।

मिश्रा आज केजरीवाल के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करने सीबीआई ऑफ़िस भी पहुंचे। इस बीच आप की राजनीतिक मामलों की समिति ने मिश्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। समिति की अध्यक्षता केजरीवाल ने की। 

मिश्रा ने सोमवार को आरोप लगाया था कि कोजरीवाल के साढ़ू के लिए 50 करौड़ की डील की गई थी। इसके पहले रविवार को मिश्रा ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने मंत्रीमंडल के सदस्य सत्येंद्र जैन से दो करौड़ रुपये लिये थे जिसका पार्टी और जैन ने खंडन किया है।

Latest India News