1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा, कांग्रेस धरना पार्टियां: केजरीवाल

भाजपा, कांग्रेस धरना पार्टियां: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस को धरना पार्टियां करार दिया। उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी (आप) ही काम कर रही है।

arvind kejariwal- India TV Hindi
arvind kejariwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस को धरना पार्टियां करार दिया। उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी (आप) ही काम कर रही है।

केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा नेताओं द्वारा अगस्ता वेस्टलैंड सौदा घोटाले को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन तथा आरोप-प्रत्यारोप का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, "भाजपा और कांग्रेस दोनों धरना पार्टियां हैं। वे करीब रोजाना धरना देती हैं। केवल आप ही काम करती है।"

केजरीवाल का यह बयान अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भाजपा के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन में पार्टी के कई नेताओं के शुक्रवार को जंतर-मंतर पर 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च में शामिल होने के बाद आया है।

इसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने गिरफ्तारियां भी दी। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं, भाजपा ने भी अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले को लेकर संसद में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Latest India News