नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि सरकार की बदनामी करने वाली खबर चलाने वाले मीडिया संगठनों के खिलाफ केस दायर किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने विवादित सर्कुलर पर दलील दी है कि ऐसी खबरें जानबूझकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए की चलाई जाती हैं।
सीएम केजरीवाल ने उन मीडिया संगठनों पर केस दर्ज करने की रणनीति बनाई है जो उनके और उनकी सरकार के खिलाफ खबरें चलाएंगे।
दिल्ली सरकार के स्टेट इंफर्मेशन एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट ने कहा है कि अगर दिल्ली सरकार के किसी अफसर को खबर पर शक है तो वो उसकी शिकायत गृह मंत्रालय के मुख्य सचिव से करे। मुख्य सचिव कानूनी विकल्प देखेंगे और फिर संबंधित मीडिया ऑर्गनाइजेशन के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
केजरीवाल सरकार के सर्कुलर के मुताबिक इस मामले में कानून मंत्रालय को भी जानकारी देनी होगी और केस करने की अनुमति लेनी होगी।
सरकार बनने के बाद से ही मीडिया लगातार केजरीवाल के निशाने पर है। साथ ही केजरीवाल आरोप भी लगा चुके हैं कि मीडिया ने आम आदमी पार्टी की सुपारी ले रखी है।
Latest India News