1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोनिया गांधी के खिलाफ FIR, बकाया राशि नहीं चुकाने का आरोप

सोनिया गांधी के खिलाफ FIR, बकाया राशि नहीं चुकाने का आरोप

केरल में बकाया राशि नहीं चुकाए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'मेसर्स हीदर कंस्ट्रक्शंस' नामक कंपनी ने यह FIR दर्ज करवाई है।

sonia gandhi- India TV Hindi
sonia gandhi

नई दिल्ली: केरल में बकाया राशि नहीं चुकाए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'मेसर्स हीदर कंस्ट्रक्शंस' नामक कंपनी ने यह FIR दर्ज करवाई है। एफआईआर में कंस्ट्रक्शन कंपनी ने आरोप लगाया है कि उन्हें राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डवलपमेंट स्टडीज के लिए कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था। लेकिन उनका बाकी राशि नहीं दी गई। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब कह रही है कि अब उनके पास प्रोजेक्ट के लिए पैसे नहीं हैं।

कंस्ट्रक्शन कंपनी और कमेटी के बीच जो शर्तें थीं उनके मुताबिक बिल्डिंग बनेगी और उसका पूरा पेमेंट कांग्रेस कमेटी को करना होगा, लेकिन जैसे ही अध्यक्ष बदले और चेन्नीथला के जगह सुधीरन आए तो उन्होंने इसकी आवश्यकता से ही इनकार कर दिया।

चेन्निथला राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज के चेयरमैन हैं। वर्ष 2005 में सोनिया ने ही इसका उद्घाटन किया था। सोनिया ने कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद सारा बकाया देने की बात कही थी। दूसरी तरफ कंपनी का दावा है कि इंस्टीट्यूट से उन्हें कोई पैसे नहीं दिए गए।

हीथर कंस्ट्रक्शन ने सोनिया गांधी को इस मामले में पक्षकार बनाया है। कंपनी ने पहले भी कांग्रेस कमेटी को एक लीगल नोटिस भेजा था लेकिन जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया तब कंपनी ने सोनिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Latest India News