अब BJP की निगाहें केरल पर, मोदी कैबिनेट में मिलेगा प्रतिनिधित्व
अब BJP की निगाहें केरल पर, मोदी कैबिनेट में मिलेगा प्रतिनिधित्व
IANS
Published : Mar 24, 2017 04:44 pm IST, Updated : Mar 24, 2017 04:44 pm IST
मोदी मंत्रिमंडल के अगले फेरबदल में केरल को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा।
Image Source : PTIModi
तिरुवनंतपुरम:मोदी मंत्रिमंडल के अगले फेरबदल में केरल को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। पार्टी के एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 के आम चुनाव में केरल में पार्टी का खाता खोलने का लक्ष्य तय किया है।
भाजपा के दिग्गज नेता ओ. राजगोपाल पार्टी के पहले नेता हैं जो 2016 में केरल विधानसभा में चुने गए। सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि भाजपा नेतृत्व ने केरल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने पर सहमति जताई है। केरल में लोकसभा की 20 और राज्यसभा की 9 सीटें हैं।
राज्यसभा सदस्य सुरेश गोपी और राजीव चंद्रशेखर कैबिनेट में मंत्री पद की दौड़ में हैं। चंद्रशेखर का संबंध केरल से हैं हालांकि वह राज्यसभा के लिए कर्नाटक से चुने गए हैं।