नई दिल्ली: सीताराम येचूरी मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नए और पांचवें महासचिव चुने गए हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को सर्वसम्मति से सीताराम येचुरी को अपना नया महासचिव चुना।
माकपा के 21वें कांग्रेस के अंतिम दिन नई केंद्रीय समिति (सीसी) की बैठक में निवर्तमान महासचिव प्रकाश करात ने येचुरी का नाम प्रस्तावित किया और एस. रामचंद्रन पिल्लई ने इसका समर्थन किया।
रामचंद्रन पिल्लई के नाम वापस लेने के चलते आखिर में येचुरी को सर्वसम्मति से पार्टी का महासचिव चुना गया।
63 वर्षीय येचुरी उदारवादी सोच वाले नेता माने जाते हैं और अर्थशास्त्र के माहिर हैं।
जानें महासचिव सीताराम येचूरी बारे में दस ख़ास बातें:
1. सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त, 1952 को तमिलनाडु में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
Latest India News