नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज पचास-पचास हजार के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। अब इस मामले की अगली सनवाई 20 फरवरी को होगी। सालों पुराने इस मामले को याचिकाकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने खोला था। सुब्रमण्यम स्वामी पहले से ही कईं कारणों में चर्चा में रहे हैं। इन्हें गणित और आर्थिक मामलों के साथ-साथ कानून का भी जानकार माना जाता है। हम आपको सुब्रमण्यम स्वामी के जीवन के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जिन्हें शायद ही कोई जानता होगा।
1. सुब्रमण्यम स्वामी एक गणितज्ञ के बेटे थे अपने पिता की ही तरह वह भी गणितज्ञ बनना चाहते थे। उन्होंने हिंदू कॉलेज से गणित में स्नातक की डिग्री ली थी। उन्होंने भारतीय सांख्यिकी इंस्टीच्यूट, कोलकाता से अपनी आगे की शिक्षा पूरी की।
2. 1963 में उन्होंने एक शोध पत्र के आधार पर यह बताया कि महालानोबिस की सांख्यिकी का तरीका मौलिक नहीं है, वह अपने पुराने तरीके पर ही आधारित है।
3. स्वामी ने 24 वर्ष की आयु में हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर ली थी। 27 साल की उम्र में वह हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में ही पढ़ाने लगे। 1968 में अमृत्य सेन के आमंत्रण पर वह दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकॉनामिक्स में पढ़ाने लगे और 1969 में आईआईटी दिल्ली से जुड़ गए।
4. स्वामी ने सेमिनारों में भाषण भी दिए और पंचवर्षीय योजनाओं को खत्म करने को कहा। जिस पर इंदिरा गांधी का कहना ता कि यह विचार वास्तविकता से बिल्कुल अलग है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और
Latest India News