1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश और मुलायम के बीच क्या हुई बातचीत, सुनिए सीएम की जुबानी

अखिलेश और मुलायम के बीच क्या हुई बातचीत, सुनिए सीएम की जुबानी

विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने दिल की बात खुलकर कही। उन्होंने अपने पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव के साथ हुई बातचीत के बारे में भी बताया।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

लखनऊ: विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने दिल की बात खुलकर कही। उन्होंने अपने पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव के साथ हुई बातचीत के बारे में भी बताया। ​

​देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अखिलेश ने कहा कि आज सुबह तीन बार उनकी नेताजी से बातचीत हुई। लेकिन वे अचानक दिल्ली चले गए। अखिलेश ने कहा कि वे वापस लौटेंगे तो वे खुद उन्हें लेने एयरपोर्ट जाएंगे। वहीं अखिलेश के करीबी उदयवीर ने बाताया कि नेता जी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बताया था कि वे दिल्ली नहीं जाएंगे। लेकिन कुछ लोग फिर उन्हें बहकाकर ले गए।

​अखिलेश ने विधायकों से कहा कि वे अपनी आंखों के सामने पार्टी और सरकार के खिलाफ साजिश नहीं देख सकते थे इसलिए विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पड़ा। अखिलेश ने कहा कि नेताजी से उन्होंने कहा है कि सिर्फ तीन महीने उनकी बात सुनले तो प्रदेश में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाएगी।

अखिलेश यादव ने सभी विधायकों से कहा कि वे अपने चुनाव क्षेत्र में जाकर चुनाव में जोरशोर से जुट जाएं। उन्होंने विधायकों को भरोसा दिया  कि वे सबके प्रचार में आएंगे। अखिलेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि साइकिल चुनाव उन्हीं के पास  रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का उदाहरण देते हुए अखिलेश ने कहा कि उनकी स्थिति मजबूत है। बैठक के दौरान विधायकों ने अखिलेश को यह एफीडेविट दिया कि अखिलेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Latest India News