A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू ने किया जनता परिवार में आरजेडी के विलय का एलान

लालू ने किया जनता परिवार में आरजेडी के विलय का एलान

नई दिल्ली: पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के 'जनता परिवार' में विलय होने की घोषड़ा की। लालूद प्रसाद यादव ने

- India TV Hindi

नई दिल्ली: पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के 'जनता परिवार' में विलय होने की घोषड़ा की।

लालूद प्रसाद यादव ने कहा कि 'विलय हो चुका है' और 'जनता परिवार' की इस नई पार्टी के नाम तथा बाकी लिए गए फ़ैसलों की औपचारिक घोषणा मुलायम सिंह यादव करेंगे जो कि इन सभी कामों के लिए अधिकृत हैं ।

पूर्व जनता परिवार की प्रस्तावित नई पार्टी में जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी एक साथ आ रहे हैं।

नई पार्टी का नाम, झंडा और चुनाव चिन्ह क्या होगा, ये भी मुलायम सिंह यादव ही तय करेंगे।

पूर्व जनता परिवार से नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कुछ दिन पहले ही हुआ था। लालू ने नया नारा देते हुए कहा, "एक झंडा एक निशान, भाजपा को हराने के लिए मांग रहा हिंदुस्तान."

लालू प्रसाद यादव ने यह साफ़ नहीं किया कि बिहार में नई पार्टी का नेता कौन होगा।

बिहार में पार्टी का नेता और चेहरा कौन होगा इस सवाल पर लालू ने कहा कि यह पार्टी के बन जाने के बाद तय किया जाएगा।

मीडिया खबरों के हिसाब से जनता परिवार के विलय को लेकर आरजेडी में कई नेता आपत्ति जता चुके हैं। इन नेताओं का कहना है कि वो जनता दल यूनाइटेड के उन नेताओं के साथ मिलकर कैसे काम सकते हैं, जो वर्षों से उनके धुर विरोधी रहे हैं। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी की बैठक में लालू ने इन सभी अंसतुष्ट नेताओं को भी विलय के लिए राजी किया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को भी जनता परिवार में शामिल किया जाएगा, लालू ने कहा, "मैं सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को इसमें शामिल होने की अपील कर रहा हूं।"

बैठक में इलियास हुसैन ने राजद का राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। इसके अलावा आर्थिक प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। वहीं, केंद्र सरकार की विफलताओं तथा भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध की वजह बताने के लिए गांव-गांव तक जाने की बात पर सहमति बनी।

बैठक में लालू प्रसाद के अलावा राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, रघुवंश प्रसाद सिंह, रामचंद्र पूर्वे, सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 71 स्थायी और आमंत्रित सहित कुल 262 सदस्य हैं।

Latest India News