1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जब मोदी ने पूछा क्या हाल है? तो लालू ने कुछ ऐसे दिया जवाब

जब मोदी ने पूछा क्या हाल है? तो लालू ने कुछ ऐसे दिया जवाब

यूपी विधानसभा सभा चुनाव के रुझानों से जैसे ही बीजेपी के बहुमत हासिल करने की तस्वीर साफ हुई सुशील मोदी ने लालू को ट्वीट कर पूछा, 'क्या हाल है?

Lalu prasad- India TV Hindi
Lalu prasad

पटना: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी को मिली प्रचंड बहुमत को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के बयान और मजाक चल रहे हैं। इसी कड़ी में सबसे दिलचस्प संवाद बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी और लालू प्रसाद के बीच ट्विटर पर देखने को मिला।

​देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

यूपी विधानसभा सभा चुनाव के रुझानों से जैसे ही बीजेपी के बहुमत हासिल करने की तस्वीर साफ हुई सुशील मोदी ने लालू को ट्वीट कर पूछा, 'क्या हाल है?' सुशील मोदी की इस टिप्पणी से लालू तिलमिला उठे। 

ट्विटर हैंडल से लालू ने अपने मिजाज के मुताबिक ही सुशील मोदी को जवाब दिया। उन्होंने लिखा,'ठीक बा। देखा ना, बीजेपी ने तुम्हें यूपी में नहीं घुसने दिया तो फायदा हुआ।' सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुआ यह संवाद काफी शेयर किया जा रहा है। 

Latest India News