1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जंगलराज पर बोले लालू, लालू-नीतीश लाठी चलाने नहीं जाएंगे

जंगलराज पर बोले लालू, लालू-नीतीश लाठी चलाने नहीं जाएंगे

बिहार में अपराधिक घटनाओं के ग्राफ में वृद्धि की पृष्ठभूमि में प्रदेश में जंगलराज की वापसी के आरोप पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि जिन लोगों ने उनकी सरकार को बदनाम किया तथा जो उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था को लेकर चुनौती बने हुए थे वे फिर से स

lalu prasad- India TV Hindi
lalu prasad

पटना: बिहार में अपराधिक घटनाओं के ग्राफ में वृद्धि की पृष्ठभूमि में प्रदेश में जंगलराज की वापसी के आरोप पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि जिन लोगों ने उनकी सरकार को बदनाम किया तथा जो उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था को लेकर चुनौती बने हुए थे वे फिर से सिर उठा रहे हैं। लालू ने कहा कि ऐसे लोगों की मंशा है कि नीतीश कुमार नीत महागठबंधन की सरकार विकास कार्य नहीं कर सके और उसे बाधित किया जाए ताकि वह विधि व्यवस्था की समस्या में उलझी रहे। पटना स्थित अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के सरकारी आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए दरभंगा में दो अभियंताओं की हत्या सहित प्रदेश में अपराधिक घटनाओं के ग्राफ में वृद्धि पर तथा बिहार में जंगलराज की वापसी के भाजपा के आरोप पर लालू ने ये बातें कहीं। हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग की करारी हार की ओर इशारा करते हुए लालू ने कहा कि इस प्रदेश से दंगाई, बलवाई और फासिस्ट लोगों को हमलोगों ने भगा दिया है और अब अपराधियों की बारी है।

बिहार के जनता ने जो इतना विशाल जनादेश दिया है, यहां की जनता को जो डराएगा या धमकाएगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने गत 26 दिसंबर को दरभंगा में सड़क निर्माण में लगी एजेंसी के दो अभियंताओं की हत्या की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसा भय का वातावरण पैदा करने के लिए किया गया है ताकि भविष्य में किसी अन्य से भी रंगदारी की राशि मांग किए जाने पर वे स्वयं राशि पहुंचा दें। उन्होंने दरभंगा में दो अभियंताओं की हत्या मामले में आरोपी पीपुल्स लिबे्रशन आर्मी के सरगना सहित जेल में बंद अन्य शातिर अपराधियों और गिरोह सरगना की ओर इशारा करते हुए सुझाव दिया कि उन्हें 20 दिनों के लिए रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाए जिससे कि स्वयं सारी बातें उगल दें। लालू, जिनकी पार्टी राजद बिहार में सत्ता में शामिल हैं, ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से अपील की कि वे सबसे पहले प्रदेश को अपराध मुक्त करें तथा अपराधियों के मनोबल को कानून के जरिए कुचल दें।

उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को गांवों में कैंप करने तथा वहां कुछ रातें बिताने का सुझाव देते हुए कहा, गांव के लोगों के बीच जाने से उनसे बातचीत के दौरान अपराध में संलिप्त और आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल होगी जिससे बेहतर पुलिसिंग में मदद मिलेगी। लालू ने पूर्व पुलिस महानिदेशक अभयानंद की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस के मनोबल को गिराया दिया था। उन्होंने पुलिस का मनोबल को उंचा करने की आवश्यक्ता जताते तथा हाल में घटित आपराधिक घटनाओं को एक साजिश करार देते हुए कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार :मुख्यमंत्री: लाठी चलाने और पकडकर रस्सा लगाने नहीं जाएंगे बल्कि तंत्र में काम सबका बंटा हुआ है। लालू प्रसाद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के जरिए प्रदेश की गरीबों की महागठबंधन सरकार को चुनौती दी गयी है और ऐसे अपराधियों के मंसूबे को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। हमलोग सजग हैं, उनके जबडे को कानून के तहत उखाडकर फेंक दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, अपराध एवं अपराधी पर काबू पाने तथा कानून व्यवस्था की रक्षा का काम पुलिस का है। पुलिस में जो बेहतर कार्य नहीं कर रहे तथा लंुज-पुंज अधिकारियों एवं कर्मियों को बाहर किया जाए। जो प्रतिबद्ध अधिकारी हैं उन्हें आगे बढावा देकर बेहतर रिजल्र्ट पाया जाए। उनके मनोबल को उंचा उठाया ताकि उनके भीतर का वह डर कि कार्रवाई करने पर उन्हें हटा दिया जाएगा खत्म हो। लालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि दरभंगा में जो घटना घटी है उस मामले में अगर किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसे पताकर दंडित करें। दरभंगा में मारे गए अभियंता ब्रजेश कुमार के परिवार के उन्हें सुरक्षा एवं उचित आर्थिक सहायता नहीं मिलने की स्थिति में आत्मदाह कर लेने की धमकी दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर लालू ने कहा कि दोनों मृतक अभियंताओं को जिस कंपनी में वे काम करते थे उसके साथ-साथ सरकार भी मदद करे। हाल के दिनों में बिहार में बैंक लूट की घटना के बारे में लालू ने कहा कि पूर्व के रिकार्ड को उठाकर देखा जाए तो ऐसी गतिविधयों में बैंक के अधिकारी और कर्मियों की भी संलिप्तता पायी गयी है। बाद में राजद सुप्रीमो ने पटना उच्च न्यायालय के बगल में स्थित एक मजार पर जाकर चादरपोशी की तथा गरीब और निर्धन के बीच राशि का वितरण किया।

Latest India News