पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि भूंकप से ज्यादा झटके मोदी सरकार ने दिए हैं। लालू ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि पर नरेन्द्र मोदी पर प्रहार करते हुए ट्वीट किया, "भूकंप से ज्यादा झटके मोदी सरकार ने दिए। पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। मोदी का नसीब कहां गया तेल लेने?"
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी पर पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में हुई वृद्घि पर कहा था कि यह वृद्घि आम आदमी और कम आमदनी वालों पर भयानक कहर की तरह है।
गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और स्थानीय स्तर पर डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में गुरुवार रात से वृद्घि कर दी है।
Latest India News