1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू यादव ने कहा, UP विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा RJD

लालू यादव ने कहा, UP विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा RJD

RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने यहां मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।

Lalu Prasad Yadav- India TV Hindi
Lalu Prasad Yadav

गोपालगंज: पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने यहां मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। लालू ने कहा कि राजद धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूती देगा। गोपालगंज में संवाददाताओं से बातचीत में लालू ने राजद के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की।

उन्होंने कहा, "राजद का एकमात्र उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दूर रखना है। पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव में सांप्रदायिक दलों को हराने वाली ताकतों को मजबूती देगी।"

बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राजद अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में बने महागठबंधन धर्म का पालन करेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव उनके संबंधी हैं और इस कारण वह उनका भी ध्यान रखेंगे।

लालू ने RSS और BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। ये सत्ता में आने के बाद जात-पात के नाम पर गरीबों को तोड़ते हैं।

उल्लेखनीय है महागठबंधन में शामिल जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ महीने के दौरान उत्तर प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे हैं तथा पार्टी का विस्तार करने में लगे हैं।

Latest India News