1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. एकनाथ खड़से की मुश्किलें बढ़ी, कुर्सी जाना लगभग तय?

एकनाथ खड़से की मुश्किलें बढ़ी, कुर्सी जाना लगभग तय?

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे की मुश्किल बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खडसे के मामले में महाराष्ट्र बीजेपी से रिपोर्ट मांगी है।

eknath- India TV Hindi
eknath

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे की मुश्किल बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खडसे के मामले में महाराष्ट्र बीजेपी से रिपोर्ट मांगी है। अबकी बार एक जमीन के लिए स्टांप ड्यूटी चुकाने को लेकर खडसे सवालों के घेरे में आ गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी मामले के मद्देनजर आज देवेन्द्र फड़नवीस को मिलने के लिए बुलाया है. आज शाम 6 बजे पीएम आवास में ये मुलाकात होनी है जिसमें खडसे के इस्तीफे पर चर्चा की उम्मीद है। वहीं बीजेपी महा‍सचिव राम माधव ने कहा कि खडसे के मामले में संबंधि‍त लोग विचार कर रहे हैं।

दरअसल खड़से की पत्नी और दामाद ने मिलकर पुणे के करीब भोसारी में तीन एकड़ जमीन खरीदी थी जिसके लिए उन्होंने 3.75 करोड़ रुपये चुकाए थे। लेकिन अब नए दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि इस जमीन के लिए 1.37 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी के तौर पर दिए गए। जबकि इतनी स्टांप ड्यूटी 31.01 करोड़ रुपये की जमीन के लिए दी जाती है। दरअसल खड़से की पत्नी मंदाकिनी और दामाद गिरिश चौधरी ने मिलकर इस साल 27 अप्रैल को पुणे में तीन एकड़ की जमीन खरीदी थी। इसके लिए 1.37 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी के तौर पर चुकाए गए थे।

खडसे पर लगे पुणे जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र सीएम और महाराष्ट्र बीजेपी से रिपोर्ट मांगी है। पार्टी महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी सरोज पांडे ने तीन दिन पहले एकनाथ खडसे से मुलाकात की। खडसे पर लगे आरोपों पर उनका पक्ष सुना गया। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को इस पूरी बातचीत का ब्यौरा फोन पर सुनाया गया।

इससे पहले विपक्ष ने मंत्री एकनाथ खडसे पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से फोन पर बात करने का आरोप लगाया था।

Latest India News