1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पुलिसकर्मी ने की बच्ची के साथ छेड़छाड़, हिरासत मे डाला

पुलिसकर्मी ने की बच्ची के साथ छेड़छाड़, हिरासत मे डाला

हरियाणा पुलिस के एक जूनियर पुलिसकर्मी को कथित तौर पर बस में छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में शनिवार रात को हिरासत में लिया गया।

child molestation- India TV Hindi
child molestation

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस के एक जूनियर पुलिसकर्मी को कथित तौर पर बस में छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में शनिवार रात को हिरासत में लिया गया। पुलिसकर्मी की पहचान सब-इंस्पेक्टर रामपाल के रूप में हुई है। बस में सवार यात्रियों ने इसकी पकड़कर पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। 

यात्रियों ने बस चालक को बस चंडीगढ़ से 210 किलोमीटर दूर जींद पुलिस थाने ले जाने को कहा, जहां उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस रविवार को इसे स्थानीय अदालत के समक्ष पेश करेगी। 

गौरतलब है कि पीड़िता शनिवार शाम को अपनी मां और छोटे भाई के साथ करनाल जाने के लिए जिंद से बस में चढ़ी थी। 

पीड़िता की मां ने बताया, "मैंने अपने छोटे बच्चे को गोद में बैठाया हुआ था कि तभी पुलिस वर्दी में एक शख्स ने मेरी बेटी को अपनी गोद में बैठाने की इच्छा जताई। इस युवक के साथ बैठे एक दंपत्ति ने देखा कि वह मेरी बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा है। मेरी बेटी भी रो रही थी और मेरे पास आना चाह रही थी, इस पुलिसकर्मी को पुलिस थाने ले जाया गया"।

Latest India News