जानें, इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम 'संवाद बजट 2018' में दिन भर का घटनाक्रम!
इंडिया टीवी के मंच पर केंद्र सरकार के बजट 2018-19 पर 'आप की अदालत' में बजट से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे हैं वित्त मंत्री अरुण जेटली...

नयी दिल्ली: इंडिया टीवी के मंच पर केंद्र सरकार के बजट 2018-19 पर गरमा गरम बहस चल रही है। पहले सत्र में योग गुरु रामदेव से बजट पर चर्चा शुरु हुई. बजट के विश्लेषण के लिए बजट संवाद के मंच पर वित्त मंत्री अरुण जेटली, योग गुरु स्वामी रामदेव, सर्फेस ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, HRD मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर, बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी, वित्त सचिव हंसमुख अढिया होंगे, इसके साथ AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, रणदीप सुरजेवाला, राज बब्बर और प्रमोद तिवारी होंगे। बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच बजट पर टक्कर हुई।
इंडिया टीवी के मंच पर केंद्र सरकार के बजट 2018-19 पर 'आप की अदालत' में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट से जुड़े सवालों का जवाब दिया...
Live updates : India TV Samvaad Budget 2018 Live updates
-
February 02, 2018 9:08 PM (IST)
हमने इस साल मनरेगा के तहत 55,000 करोड़ रुपये अलॉट किए हैं: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 9:08 PM (IST)
कांग्रेस के समय मनरेगा के लिए अधिकतम 40 हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए थे, जिसमें से 28,000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 9:04 PM (IST)
देश में टीवी, मोबाइल बनेंगे तो रोजगार बढ़ेगा: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 9:03 PM (IST)
आज देश में मोबाइल फोन बनाने वाली 100 से ज्यादा कंपनियां हैं: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 9:03 PM (IST)
'मेक इन इंडिया' को मजबूत करने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:58 PM (IST)
टैक्स दे सकने वाले लोगों से ही जुटाया गया पैसा हमें गरीबों के लिए काम करने में मदद करता है: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:47 PM (IST)
पिछले साल मैंने 10 पर्सेंट वाले स्लैब को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:46 PM (IST)
इनकम टैक्स स्लैब को मैंने पहले ही साल 2 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख कर दिया था: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:36 PM (IST)
समाज के अंदर सरकारी क्षेत्रों के अलावा भी नौकरियों के लिए काफी संभावनाएं होती हैं: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:35 PM (IST)
सरकारी क्षेत्रों में नौकरियों की एक सीमा होती है: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:34 PM (IST)
2012-13 में देश को दुनिया के 5 सबसे कमजोर देशों में गिना जाता था: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:32 PM (IST)
राज्य सरकारों का सहयोग मिलेगा तो इस स्कीम को सफल करना मुश्किल नहीं होगा: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:28 PM (IST)
लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर लगेे टैक्स से जो पैसा आएगा वह MSP और हेल्थकेयर स्कीम में लगाया जाएगा: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:26 PM (IST)
इस योजना के तहत कई दलित, गरीब एवं अन्य लोगों को लाया जाएगा: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:23 PM (IST)
हम सबके लिए ऐसा नहीं कर सकते थे इसलिए 10 करोड़ परिवारों से शुरुआत की: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:21 PM (IST)
आजादी के 70 साल बाद भी देश का एक बड़ा वर्ग हेल्थ केयर से वंचित: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:21 PM (IST)
मुझे कांग्रेस की तरफ से क्या टिप्पणी आती है इसका जवाब नहीं देना: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:17 PM (IST)
सैनिटरी नैपकिन पर 12 प्रतिशत GST, इनपुट टैक्स क्रेडिट के बाद 3-4 पर्सेंट से ज्यादा नहीं: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:16 PM (IST)
साढ़े तीन करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:15 PM (IST)
आज 76 फीसदी घरों में टॉयलेट हैं: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:13 PM (IST)
महिलाओं के लिए EPF में योगदान 4 पर्सेंट घटाया: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:10 PM (IST)
“मुद्रा योजना में 74 फीसदी sc/ stमहिलाओं को कर्ज दिया गया है।“
-
February 02, 2018 8:10 PM (IST)
मुद्रा योजना के तहत 74 पर्सेंट SC/ST और महिलाओं को कर्ज: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:08 PM (IST)
“किसान को पूरी फसल का उचित दाम मिलना चाहिए।“
-
February 02, 2018 8:08 PM (IST)
“कांग्रेस जो 50 साल में नहीं कर पाई उसे हम कर रहे हैं, अच्छी इको नॉमिक्स अच्छी राजनीति भी हो सकती है।“
-
February 02, 2018 8:07 PM (IST)
जो उनके (राहुल गांधी) परिवार ने नारे लगाए थे, वे पूरे किए होते तो देश से गरीबी हट चुकी होती: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:06 PM (IST)
जो 50 साल में वे (कांग्रेस) नहीं कर पाए वह आज हो रहा है: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:06 PM (IST)
“लोगों की खरीद क्षमता बढ़ेगी तो राजनीति असर भी संभव”
-
February 02, 2018 8:05 PM (IST)
कोई भी डेमोक्रेसी अविश्वास के आधार पर नहीं चल सकती है: वित्त मंत्री
-
February 02, 2018 8:05 PM (IST)
कृषि उत्पाद की लागत तय करने का एक पूरा सिस्टम है: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:04 PM (IST)
लोगों की खरीद क्षमता बढ़ेगी तो राजनीतिक असर मुमकिन: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:04 PM (IST)
अच्छी इकोनॉमिक्स अच्छी राजनीति भी हो सकती है: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:03 PM (IST)
अच्छी इकोनॉमिक्स अच्छी राजनीति भी हो सकती है: अरुण जेटली
-
February 02, 2018 8:01 PM (IST)
Live 'आप की अदालत': बजट से जुड़े हर सवाल का जवाब दे रहे हैं वित्त मंत्री अरुण जेटली
-
February 02, 2018 6:43 PM (IST)
काफी लोग टैक्स स्लैब से बाहर निकल जाते हैं-अढिया
-
February 02, 2018 6:43 PM (IST)
टैक्स स्लैब बढ़ाने से बहुत नुकसान होता है-अढिया
-
February 02, 2018 6:42 PM (IST)
मरीज़ को अस्पताल में सिर्फ आधार कार्ड दिखाना होगा-अढिया
-
February 02, 2018 6:42 PM (IST)
अस्पताल ज़्यादा पैसा वसूल नहीं कर पाएंगे-अढिया
-
February 02, 2018 6:37 PM (IST)
योजनाओं के लिए पैसे की कमी नहीं होने देंगे-अढिया
-
February 02, 2018 6:36 PM (IST)
हर साल बजट में कटौती संभव नहीं-अढिया
-
February 02, 2018 6:35 PM (IST)
हर साल हर वर्ग की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकती-अढिया
-
February 02, 2018 6:33 PM (IST)
शेयर बाज़ार में उतार चढ़ाव उम्मीद के मिताबिक-वित्त सचिव हसमुख अढिया
-
February 02, 2018 6:22 PM (IST)
हर स्टेशन और पैसेंजर ट्रेन में CCTV कैमरा लगाने की तैयारी-गोयल
-
February 02, 2018 6:19 PM (IST)
बुलेट ट्रेन विरोधी सोच ने देश को पिछड़ा बनाया-गोयल
-
February 02, 2018 6:19 PM (IST)
रेल बजट खत्म करना मोदी सरकार का फ़ैसला-गोयल
-
February 02, 2018 6:03 PM (IST)
आधुनिक सिस्टम लगाने से दुर्घटनाएं कम होंगी-गोयल
-
February 02, 2018 6:02 PM (IST)
सभी विदेश कंपनियां भारत में निवेश करना चाहती हैं-गोयल
-
February 02, 2018 6:01 PM (IST)
सरकारी नौकरियां पुराने ज़माने की बात हो गई है-गोयल
-
February 02, 2018 6:00 PM (IST)
रेल्वे सुरक्षा पर 73 हज़ार करोड़ रुपये लगाए जा रहे हैं-गोयल
-
February 02, 2018 5:56 PM (IST)
तीन सालों में रेल्वे सुरक्षा पर जो काम हुआ वो 25 सालों में नहीं हुआ था-गोयल
-
February 02, 2018 5:56 PM (IST)
मैंने पहली मीटिंग रेल्वे सुरक्षा पर की थी-गोयल
-
February 02, 2018 5:55 PM (IST)
पिछले 3-4 साल में रेल्वे के बड़े प्रोजेक्ट पूरे हुए-गोयल
-
February 02, 2018 5:55 PM (IST)
जब हमारी सरकार आई तब 450 प्रोजेक्ट अटके पड़े थे-गोयल
-
February 02, 2018 5:53 PM (IST)
पिछले सालों के मुकाबले रेल्वे में तीन गुना अधिक निवेश हुआ है-गोयल
-
February 02, 2018 5:52 PM (IST)
रेल बजट बंद करने से महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है-गोयल
-
February 02, 2018 5:51 PM (IST)
रेल बजट एक राजनीतिक स्टेटमेंट बनकर रह गया था-पीयूष गोयल
-
February 02, 2018 5:48 PM (IST)
जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा जवाब दे रहे हैं केंद्रीय रोल मंत्री पीयूष गोयल
-
February 02, 2018 5:37 PM (IST)
सरकार सब चीज़ों का निजीकरण करना चाहती है-गोगोई
-
February 02, 2018 5:34 PM (IST)
आपकी सैलरी पर ही सरकार डाका डाल रही है-गोगोई
-
February 02, 2018 5:32 PM (IST)
हमने स्वरोज़गार को बढ़ावा दिया है-शर्मा
-
February 02, 2018 5:30 PM (IST)
हमें ये देश जर्जर हालत में मिला था-शर्मा
-
February 02, 2018 5:21 PM (IST)
कठिन सवालों के जवाब से बचने के लिए मोदी सरकार 2022 की बात करती है-गोगोई
-
February 02, 2018 5:19 PM (IST)
सरकारी नौकरियों की सीमा है-शर्मा
-
February 02, 2018 5:18 PM (IST)
बीजेपी सरकार सिर्फ़ सपने दिखाती है-गोगोई
-
February 02, 2018 5:17 PM (IST)
कांग्रेस की वजह से देश में बेरोज़गारी बढ़ी-शर्मा
-
February 02, 2018 5:16 PM (IST)
NDA सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ रही है-गोगोई
-
February 02, 2018 5:15 PM (IST)
समस्याएं हमे विरासत में मिली हैं-शर्मा
-
February 02, 2018 5:10 PM (IST)
सरकार रोज़गार के अपने आंकड़े से ही पीछे हटी-गोगोई
-
February 02, 2018 5:10 PM (IST)
2004 और 2014 के बीच काफी लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले-गोगोई
-
February 02, 2018 5:09 PM (IST)
बिजली के ट्रांसफॉर्मर 20-20 दिन तक नहीं बदले जाते थे-शर्मा
-
February 02, 2018 5:08 PM (IST)
हम नौजवानों को स्किल ट्रेनिंग देने का काम कर रहे हैं-शर्मा
-
February 02, 2018 5:07 PM (IST)
रोज़गार का वादा पूरा नहीं करने पर NDA सरकार शर्मिंदा नही है-गोगोई
-
February 02, 2018 5:06 PM (IST)
नये रोज़गार पैदा करने में सरकार नाकाम-गोगोई
-
February 02, 2018 5:05 PM (IST)
4 करोड़ घरों तक बिजली पहुंचाएंगे-शर्मा
-
February 02, 2018 5:05 PM (IST)
पिछली सरकार ने भारत की आत्मा को नहीं समझा-शर्मा
-
February 02, 2018 5:03 PM (IST)
पिछली सरकार ने गांव की सबसे ज़्यादा उपेक्षा की-शर्मा
-
February 02, 2018 5:03 PM (IST)
हम लोगों की उम्मीदों पर ख़रे उतरे हैं-श्रीकांत शर्मा
-
February 02, 2018 4:58 PM (IST)
इंडिया टीवी बजट संवाद:युवा मांगे मोर विषय पर बीजेपी के श्रीकांत शर्मा vs कांग्रेस के गौरव गोगोई
-
February 02, 2018 4:52 PM (IST)
गुजरात में थोड़े वोट से जीते, राजस्थान में हारे-तिवारी
-
February 02, 2018 4:52 PM (IST)
अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा नुकसान नोटबंदी से हुआ-तिवारी
-
February 02, 2018 4:50 PM (IST)
कांग्रेस वोट की राजनीति करती है-पात्र
-
February 02, 2018 4:50 PM (IST)
मनमोहन सिंह जी से फ़ाइल छीन ली जाती थी-पात्र
-
February 02, 2018 4:48 PM (IST)
बीजेपी के लिए देश का इतिहास 26 मई 2014 से शुरू होता है, उसके पहले इस देश में कुछ नहीं हुआ: तिवारी
-
February 02, 2018 4:45 PM (IST)
हम गुजरात में थोड़े से वोट से नहीं 8 प्रतिशत वोटों के अंतर से जीते हैं: पात्र
-
February 02, 2018 4:44 PM (IST)
राहुल जी को लॉन्च करने के चक्कर में ये इंडिया को नीचे गिरा देंगे: पात्र
-
February 02, 2018 4:43 PM (IST)
गुजरात आप थोड़े से वोटों से जीत गए, और कल राजस्थान में आप चुनाव हारे हैं: तिवारी
-
February 02, 2018 4:41 PM (IST)
हम नेताओं के ऊपर बात करते हैं, अफसरों के ऊपर बात नहीं करते: तिवारी
-
February 02, 2018 4:40 PM (IST)
नोटबंदी के बाद भी जनता ने हमें उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड चुनावों में जीत मिली: पात्र
-
February 02, 2018 4:36 PM (IST)
सोनिया गांधी और राहुल गांधी ग़बन के मामले में मुचलके पर रिहा हैं-पात्र
-
February 02, 2018 4:33 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत कम थी लेकिन देश में पेट्रोल-डीज़ महंगा था-तिवारी
-
February 02, 2018 4:29 PM (IST)
कांग्रेस को नमो केयर के नाम से तकलीफ़-पात्र
-
February 02, 2018 4:27 PM (IST)
नमो केयर का एक लाख करोड़ रुपये कहां से आएगा-तिवारी
-
February 02, 2018 4:27 PM (IST)
UPA ने पेट्रोल की कीमत 70 के ऊपर नहीं जाने दी और NDA ने 70 के नीचे नहीं आने दिया-तिवारी
-
February 02, 2018 4:25 PM (IST)
पीएम ने पहली बार काले धन पर कार्रवाई की-पात्र
-
February 02, 2018 4:24 PM (IST)
कांग्रेस वाले रोज़ शाम पूछते हैं 15 लाख कहां हैं 15 लाख कहां हैं-पात्र
-
February 02, 2018 4:22 PM (IST)
बीजेपी घोषणा पहले करती है योजना बाद में बनाती है-तिवारी
-
February 02, 2018 4:21 PM (IST)
कांग्रेस शासन को अपना अधिकार मानती है-पात्र
-
February 02, 2018 4:20 PM (IST)
नोटबंदी से देश के परख़चे उड़ गए-तिवारी
-
February 02, 2018 4:20 PM (IST)
भाषण से अगर देश चल सकता तो इन्हें परमवीर चक्र मिल जाता-तिवारी
-
February 02, 2018 4:18 PM (IST)
बजट भी जुमला है, अभी स्कीम बनने में 6 महीने लगेंगे-तिवारी
-
February 02, 2018 4:17 PM (IST)
देश में नहीं नहीं नहीं की राजनीति नहीं चलेगी-पात्र
-
February 02, 2018 4:16 PM (IST)
मोदी सरकार ने असंभव को संभव बनाया-पात्र
-
February 02, 2018 4:15 PM (IST)
हेल्थ स्कीम के लिए एक लाख करोड़ की ज़रुरत होगी जबकि आवंटन 2 हज़ार करोड़ का है-तिवारी
-
February 02, 2018 4:14 PM (IST)
GST को मोदी सरकार सही मानती है लेकिन हमारा मानना है कि इसे ग़लत तरीके से लागू किया-तिवारी
-
February 02, 2018 4:13 PM (IST)
सोच में खोट नहीं होनी चाहिए- मनीष तिवारी
-
February 02, 2018 4:11 PM (IST)
ग़रीबों की सुनवाई करना, उनके द्वार तक जाना हमारा लक्ष्य-पात्र
-
February 02, 2018 4:10 PM (IST)
बजट वोट वाला नहीं सोच वाला बजट है-संबित पात्र
-
February 02, 2018 4:09 PM (IST)
सरकार नोटबंदी को अच्छा मानती है लेकिन विपक्ष नहीं-तिवारी
-
February 02, 2018 4:08 PM (IST)
बजट कोई जादू की छड़ी नही है, बजट का राजनीति पर असर नहीं-मनीष तिवारी
-
February 02, 2018 4:02 PM (IST)
मिडिल क्लास की सबसे बड़ी ज़रुरत शिक्षा और रोज़गार है जिस पर सरकार ने ध्यान दिया है-त्रिवेदी
-
February 02, 2018 4:01 PM (IST)
देश में मुसलमानों की संख्या हिंदुओं से ज़्यादा नहीं होगी-ओवैसी
-
February 02, 2018 3:58 PM (IST)
सरकार इस मामले में कोई सुझाव आएगा तो विचार करेगी-त्रिवेदी
-
February 02, 2018 3:57 PM (IST)
सवाल-गुरुद्वारों में मुफ़्त लंगर खिलाते हैं लेकिन फिर भी राशन पर GST क्यो लगता है?
-
February 02, 2018 3:54 PM (IST)
मैं सिर्फ अल्लाह से डरता हूं और किसी से नहीं-ओवैसी
-
February 02, 2018 3:50 PM (IST)
मुस्लिम अल्पसंख्यकों के प्रति नफ़रत ख़त्म होनी चाहिए
-
February 02, 2018 3:49 PM (IST)
पीएम रमज़ान-कब्रिस्तान की बात करते हैं-ओवैसी
-
February 02, 2018 3:48 PM (IST)
बीजेपी के दिल में मुसलमानों को लेकर नफ़रत हैृओवैसी
-
February 02, 2018 3:47 PM (IST)
हम किसी समुदाय में ख़ौफ़ पैदा नहीं करते-त्रिवेदी
-
February 02, 2018 3:47 PM (IST)
बिना भेद भाव के पॉलिसी लागू करते हैं-त्रिवेदी
-
February 02, 2018 3:44 PM (IST)
हम बजट में जातिगत भेदभाव नहीं करते-त्रिवेदी
-
February 02, 2018 3:40 PM (IST)
जहां जहां ऐसी स्कीम लागू हुई है वहां बर्बादी हुई है-त्रिवेदी
-
February 02, 2018 3:39 PM (IST)
मोदी सरकार को गरीबों की सेहत की चिंता-त्रिवेदी
-
February 02, 2018 3:39 PM (IST)
बजट में किसानों की क्रय शक्ति बढ़ाने पर ज़ोर-त्रिवेदी
-
February 02, 2018 3:38 PM (IST)
दुनियां की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है-त्रिवेदी
-
February 02, 2018 3:38 PM (IST)
बजट से निजी अस्पतालों को सबसे ज़्यादा फ़ायदा होगा-ओवैसी
-
February 02, 2018 3:37 PM (IST)
दवा ख़रीदने में सबसे ज़्यादा ख़र्चा होता है-ओवैसी
-
February 02, 2018 3:36 PM (IST)
देश के दीराघकालिक भविष्य के लिए है बजट-त्रिवेदी
-
February 02, 2018 3:35 PM (IST)
हम ख़मियाज़ा भुगतने के ख़ौफ़ से काम नहीं करते-त्रिवेदी
-
February 02, 2018 3:35 PM (IST)
बजट में अल्पसंख्यकों का ज़िक्र क्यों नहीं है-ओवैसी
-
February 02, 2018 3:34 PM (IST)
दवाईयों के इंतज़ाम के इंतज़ाम की कोई व्यवस्था नही-ओवैसी
-
February 02, 2018 3:33 PM (IST)
इंश्योरेंस स्कीम से गरीबों को कोई लाभ नहीं-ओवैसी
-
February 02, 2018 3:33 PM (IST)
उम्मीदों को पूरा करने वाला बजट नही है-ओवैसी
-
February 02, 2018 3:32 PM (IST)
10 करोड़ लोगों को हेल्थ बीमा देने के लिए फ़ंड नही है-ओवैसी
-
February 02, 2018 3:31 PM (IST)
बजट पर टक्कर पर बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और असदुद्दीन ओवैसी
-
February 02, 2018 2:22 PM (IST)
जब समय आएगा गेंहू की कीमत बड़ी हुई मिलेगी-तोमर
-
February 02, 2018 2:21 PM (IST)
पशु और मछली पालने वालों की भी सरकार ने मदद की-तोमर
-
February 02, 2018 2:19 PM (IST)
सरकार बताए कि अप्रेल में गेंहूं का क्या मूल्य होगा-हुड्डा
-
February 02, 2018 2:19 PM (IST)
आर्थिक नीतियों का असर सबसे ज़्यादा किसानों पर पड़ा है-हुड्डा
-
February 02, 2018 2:18 PM (IST)
स्वामीनाथन की सिफारिशों के अनुसार MSP लागू नहीं किया-हुड्डा
-
February 02, 2018 2:17 PM (IST)
बजट में भले ही स्वामीनाथन का ज़िक्र न हो लेकिन MSP ठीक से लागू किया-तोमर
-
February 02, 2018 2:13 PM (IST)
2022 तक सब के पास अपना मकान होगा-तोमर
-
February 02, 2018 2:12 PM (IST)
पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कोई राहत नहीं-हुड्डा
-
February 02, 2018 2:12 PM (IST)
सरकार ने स्वामीनाथन की सिफारिशें लागू नहीं की-हुड्डा
-
February 02, 2018 2:09 PM (IST)
4 साल में कृषि विकास दर लगातार गिरी-हुड्डा
-
February 02, 2018 2:09 PM (IST)
4 साल में किसानों के लिए कहा बहुत कुछ लेकिन किया कुछ नहीं-हुड्डा
-
February 02, 2018 2:08 PM (IST)
बजट हाथी के दांत की तरह, दिखाने के कुछ, खाने के किछ-दीपेंद्र हूड्डा
-
February 02, 2018 2:07 PM (IST)
गांव में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार गंभीर-तोमर
-
February 02, 2018 2:05 PM (IST)
बजट में गांव और कृषि विकास पर ज़ोर-तोमर
-
February 02, 2018 2:04 PM (IST)
बजट का मुख्य फ़ोकस देश की सबसे बड़ी जनसंख्या पर है-नरेंद्र तोमर
-
February 02, 2018 1:58 PM (IST)
केेंद्र को कुछ भी करने के लिए राज्यों की मदद की जरूरत है - मीनाक्षी लेखी
-
February 02, 2018 1:57 PM (IST)
किसानों की समस्या पर सरकार गंभीर, प्लान के हिसाब से काम हो रहा है- मीनाक्षी लेखी
-
February 02, 2018 1:54 PM (IST)
Budget for Women
यूपी में हार की वजह उज्जवला योजना नहीं- सुष्मिता देव
वरुण गांधी ने यदि सैलरी बढ़ाने से मना किया है, तो मैैंं नहींं जानती कि उनके पास पैसा कहां से आया : मीनाक्ष्ाी लेखी
सभी सांसद अमीर नहीं होते, ऐसे में सैलरी बढ़ाना गलत नहीं है - मीनाक्षी लेखी
जो गलत काम करे उसे सड़क पर फांसी देनी चाहिए - मीनाक्षी लेखी
सांसदों की सैलरी काफी कम हैै- मीनाक्षी लेखी
आर्थिक सर्वे में जो गैप दिखाई दिए सरकार ने बजट में उन्हें भरनेे की कोशिश की- मीनाक्षी लेेेखी
सैनिटरी नैपकिन को टैक्स फ्री क्यों नहीं किया- सुष्मिता देव
हेल्थ बीमा को लागू करना इतना आसान नहीं है- सुष्मिता देव
देश की 80% महिलाओं के पास सैनिटरी नैपकिन की सुविधा नहीं- मीनाक्षी लेखी
शौचालय बनवाकर सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया- मीनाक्षी लेखी
यूपीए सरकार मनरेगा, भोजन सुरक्षा, सूचना का अधिकार लेकर आई - सुष्मिता देव
हेल्थ बीमा में निजीकरण किए जाने की शंका सता रही है- सुष्मिता देव
महिलाओं को सदन में लाना बेहद ज़रुरी- सुष्मिता देव
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को सदन में लाओ- सुष्मिता देव
महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की वजह से लटका- मीनाक्षी लेखी
महिलाओं को सदन में लाना बेहद ज़रुरी- सुष्मिता देव
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को सदन में लाओ- सुष्मिता देव
महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लाती मोदी सरकार?- सुष्मिता देव
गैस क्लीन एनर्जी का मुद्दा, महिला सम्मान का मामला नहीं- सुष्मिता देव
फ्री में गैस कनेक्शन महिलाओं के सम्मान से नहीं जुड़ा- सुष्मिता देव
सत्ता के दलाल वही हैं सिर्फ सत्ता बदल गई है-तिवारी
सत्ता के दलाल हर युग में रहे हैं-प्रमोद तिवारी
LPG गैस सिलेंडर की कीमत 800 हो गई है-तिवारी
आधार को पहचान तक सीमित रखिए, इसे अनिवार्य न बनाएं-तिवारी
सरकार में रिश्वत कम नहीं हुई है बस रेट बढ़ गया है-प्रमोद तिवारी
मोबाईल नंबर मिल जाने से मैसेज नहीं पढ़ सकते-जावड़ेकर
आधार से निजता के अधिकार का हनन नहीं-जावड़ेकर
सत्ता के दलालों को सरकार ने ख़त्म किया-जावड़ेकर
शुरु से ही आधार का समर्थन किया-जय पांडा
नौकरी के लिए सिर्फ सरकार पर निर्भर रहने से काम नहीं चलेगा-जय पांडा
बेरोज़गारी बहुत बड़ी समस्या है जो भारत की ही नहीं पूरे विश्व की समस्या है-जय पांडा
3 साल में मिडिल क्लास के लिए बहुत काम किए गए-जावड़ेकर
मोदी सरकार में महंगाई लगातार बढ़ी है-प्रमोद तिवारी
IT क्षेत्र में नौकरियां कम हुई हैं-प्रमोद तिवारी
सरकार को गड़बड़ काम ही अच्छा लगता है-प्रमोद तिवारी
मोदी सरकार ने जो काम किया वो गड़बड़ हो गया-प्रमोद तिवारी
GST मे सरकार ने छह महीने में 5 बार संसोधन किए-प्रमोद तिवारी
सरकार ने DBT की चोरी रोकी-जावड़ेकर
आलू, प्याज़ और टमाटर के किसानों के MSP का कवच मिला-जावड़ेकर
हर घोषणा पत्र पर मोदी सरकार ने अमल किया-जावड़ेकर
सरकार का बजट कुछ मामलों में बेहतर-जय पांडा
हेल्थ बीमा से गांव के ग़रीबों को फ़ायदा होगा-जय पांडा
सरकार खुद अपनी घोषणाओं में दब गई है-प्रमोद तिवारी
आज आलू सड़कर खोतों मेंक्यों पड़ा हुआ है?-प्रमोद तिवारी
अंतिम बजट होने की वजह सरकार दबाव में थी-प्रमोद तिवारी
जेटली ने बजट की जगह चुनाव घोषणा-पत्र पढ़ दिया-प्रमोद तिवारी
देश में पहली बार 50 करोड़ लोगों के लिए हेल्थ बीमा-डावड़ेकर
हेल्थ बीमा से ग़रीबों का इलाज हो सकेगा-जावड़ेकर
किसानों के लिए सही मायने में अब उत्सव है-जावड़ेकर
UPA सरकरा ने किसानों के साथ न्याय नहीं किया-प्रकाश जावड़ेकर
प्रकाश जावड़ेकर, प्रमोद तिवारी, जय पांडा से बजट पर चर्चा
क्रूड तेल की कीमत पर सरकार का कोई नियंत्रण नही है, इसका भाव बढ़ेगा तो पेट्रोल, डीज़ल के भाव बढ़ेंगे ही-गडकरी
देश में बसों की तरह जहाजों का भी जाल बिछने वाला है-गडकरी
हम सपना दिखाते भी हैं और पूरा भी करते हैं-गडकरी
सपने दिखाकर पूरे नहीं करने वाले नेताओं का जनता बैंड बजा देती है-गडकरी
रक्षा क्षेत्र में PPP की तर्ज़ पर विदेशी कंपनियां आईं हैं-गडकरी
रक्षा के क्षेत्र में सरकार ने 100% FDI को मंज़ूरी दी है-गडकरी
गंगा में 70 % प्रदूषण दूसरे शहरों की देन-गडकरी
2019 तक गंगा को 80% निर्मल बना देंगे-गडकरी
इस साल दिसंबर तक गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प-गडकरी
युवाओं की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है-गडकरी
बेेरोज़गारी की समस्या बड़ी है, इसे जल्द दूर करना संभव नहीं-गडकरी
नए उद्योग लगने से बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार मिलेंगे-गडकरी
हमारी नज़र में अच्छे दिन आए हैं और आगे भी बने रहेंगे-गडकरी
नए फंड से डिमांड और सप्लाई की चेन ठीक हो जाएगा-गडकरी
लोगों को कष्ट हो सकता है लेकिन विकास के लिए ये ज़रुरी है-गडकरी
GST से टैक्स कम हुआ है लेकिन लोग इस पर बात नहीं करते-गडकरी
कल्याणकराी कामों के लिए फंड की ज़रुरत पड़ती है-गडकरी
गरीब और किसानों के विकास के लिए फंड की ज़रुरत-गडकरी
दिल्ली में सड़कों के विस्तार पर 40 हज़ार करोड़ रुपये ख़र्च किया गया-गडकरी
दिल्ली का 50% ट्रैफ़िक दो महीने में ख़त्म होगा-गडकरी
सरकार का काम सकारात्मक काम करना है जो वो कर रही है-गडकरी
फटे हुए आसमान की सिलाई अकेले करना संभव नहीं-गडकरी
कुछ लोग सत्ता में रहकर विपक्ष का काम करते हैं-गडकरी
उद्धव ठाकरे को सरकार के ख़िलाफ़ लिखने की आदत पड़ चुकी है-गडकरी
सरकार ने कोल्ड स्टोरेज के लिए एग्रीमेंट किेए हैं-गडकरी
दो साल के बाद आलू, प्याज़ सड़ना बंद हो जाेगा-गडकरी
इथेनॉल बनाने से 40 से 50 लाख युवाओं को रोज़गार मिलेगा-गडकरी
पंजाब, हरियाणा, यूपी में पराली संकट बहुत बड़ा-गडकरी
मोदी सरकार ने डंके की चोट पर फ़सलों की MSP तय की है-गडकरी
ग्लोबल इकनॉमी में किसानों को MSP देना कठिन काम-गडकरी
इंडिया टीवी संवाद बजट 2018 में अगले मेहामान हैं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में देश में घपलेबाज़ी-रामदेव
सरकारी डॉक्टर मरीज़ों के इलाज के लिए घर बुलाते हैं.-रामदेव
बीज के नाम पर विदेशी कपंनियां किसानों को लूट रही हैं-रामदेव
किसान द्वारा आत्महत्या देश के लिए कलंक की बात-रामदेव
स्वदेशी ब्रांड स्थापित होने चाहिए, विदेशी कंपनियां 50 लाख करोड़ रुपये देश के बाहर ले गईं-रामदेव
आयुष मंत्रालय का थोड़ा काम हमें मिल जाए तो बात बने-रामदेव
90 फ़ीसद लोगों के GST भरना नहीं आता-रामदेव
आयुष मंत्री लाचार दिखते हैं-रामदेव
GST से देश में परेशानी है. इसे लेकर देशव्यापी जागरुकता लाने की ज़रुरत है-रामदेव
आयुष मंत्रालय में राजनीति चल रही है-रामदेव
आयुष मंत्रालय के काम से खुश नही, कुछ लोग वहां कुंडली मारकर बैठे हुए हैं-रामदेव
गैस , पेट्रोल और डीज़ल की कीमत कम करने के लिए देश भर से आवाज़ उठ रही है-रामदेव
गैस, पेट्रोल और डीज़ल की कीमत कम होनी चाहिए-रामदेव
5 लाख की आमदनी तक कोई कर नहीं लगना चाहिए-रामदेव
मिडिल क्लास का सपना टूटा तो देश की प्रगति री रफ़्तार कम होगी-रामदेव
लोग कहने लगेंगे कि मोदी रामदेव की मदद कर रहे हैं-रामदेव
मोदी को आर्युवेद पर कर कम करने में दुविधा है-रामदेव
राजधर्म के मामले में मोदी सबसे आगे-रामदेव
बजट कोई रेवड़ी नहीं, न वोट बैंक का तंत्र है-रामदेव
उस समय मोदी से बेहतर कोई और नेता हो नहीं सकता था-रामदेव
मोदी को समर्थन इसलिए दिया क्योंकि उस समय देश में राजनीतिक संकट था-रामदेव
मनमोहन सिंह की ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति पर कोई संदेह नहीं-रामदेव
मेरी कंपनी मोदी या जेटली की मेहरबानी से मेरी भुजाओं से आगे बढ़ी है-रामदेव
बजट को राजनीति या किसी वर्ग विशेष से जोड़कर नहीं देखना चाहिए-रामदेव
मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर काफी हद तक नकेल कसी हैै-रामदेव
ये न सोचें कि सरकार मेरे लिए क्या करेगी बल्कि सोचना चाहिे कि मैं देश के लिए क्या कर सकता हूं-रामदेव
सरकार को मध्यम वर्ग की महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए-रामदेव
उज्जवला योजना से महिलाओं को लाभ. 4 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिला है-रामदेव
किसानों को मोदी सरकार से और भी उम्मीदें हैं-रामदेव
हमारा कंपीटीशन बहुराष्ट्रीय कंपनियों से है-रामदेव
बजट में ग़रीबों के स्वास्थ और शिक्षा के लिए गंभीर पहल-रामदेव
किसानों के लिए इस बजट बहुत कुछ है-रामदेव
दवाई और पढ़ाई सबके लिए एक जैसी होनी चाहिए-रामदेव
समर्थन मूल्य को डेढ़ गुना बढ़ाना एक बड़ी पहल है-रामदेव
बजट में आर्युवेद के लिए कुछ नहीं-रामदेव
देश की 40 फीसद जनता के इलाज का ख़र्चा सरकार उठाएगी-रामदेव
देश बिना साइंस और टैक्नॉलाजी के आगे नहीं बढ़ सकता-रामदेव
बजट में गांव, ग़रीब, मज़दूर किसानों पर विशेष ध्यान-रामदेव
बजट में स्वास्थ पर विशेष ध्यान दिया गया है और फ़ोकस ग़रीबों के इलाज पर है-रामदेव
इस बजट में किसानों के हितों को प्राथमिकता दी गई है- रामदेव
योग गुरु स्वामी रामदेव हैं इंडिया टीवी बजट संवाद के पहले मेहमान