1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इंडिया टीवी 'संवाद': मोदी के नेतृत्व में 2019 में और बड़ी जीत मिलेगी- अमित शाह

इंडिया टीवी 'संवाद': मोदी के नेतृत्व में 2019 में और बड़ी जीत मिलेगी- अमित शाह

इंडिया टीवी के ख़ास प्रोग्राम ‘संवाद’ के ख़ास प्रोग्राम ‘संवाद’ के अगले सत्र में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से वन टू वन चर्चा। इसके पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह से सवाल जवाब हो रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर की घटनाओं को मीडिया बढ़ाचढ़ा कर दिखा रहा

amit shah- India TV Hindi
amit shah

इंडिया टीवी के ख़ास प्रोग्राम ‘संवाद’ के ख़ास प्रोग्राम ‘संवाद’ के अगले सत्र में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से वन टू वन चर्चा हुई। शाह ने कहा कि बीजेपी ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी। पहले जातिवाद के आधार पर राजनीति होती थी, अब विकास के पैमाने पर राजनीति होती है। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया ने माना भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

कश्मीर मुद्दे को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में शाह ने कहा आतंक और नक्सल के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई है और कश्मीर के हालात पर हम नियंत्रण कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के 3 साल के कार्यकाल के दौरान लाई गई योजनाओं के बारे में बताया और उपलब्धियां गिनाई। इसके पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह से सवाल जवाब हो रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर की घटनाओं को मीडिया बढ़ाचढ़ा कर दिखा रहा है।

 

 

 

 

Latest India News