नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी में छिड़ा घमासान फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। कुनबे को एक रखने की मुलायम सिंह की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं। इसी बीच मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी के नेताओं की बैठक बुलायी है जो लखनऊ के पार्टी कार्यालय में चल रही है। इसमें पार्टी के तमाम सांसद, विधायक और पार्षद शिरकत करेंगे। बैठक से पहले पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थक जमा होने शुरू हो गए जमकर नारेबाज़ी कर रहे हैं।
वहीं अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यलय में पहुंचे शिवपाल ने भरोसा जताया कि जनता और कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव के साथ हैं। बताया जा रहा है कि आज मुलायम एक और कठोर फैसला ले सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी टूट की कगार पर है और मुलायम आज अपने फैसले से चौंका सकते हैं। पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं का दफ्तर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें:
बड़ा सवाल क्या मुलायम सिंह का फैसला सपा को टूटने से बचा पाएगा?
‘आसुरी शक्तियों से घिरे हैं नेताजी, 'धर्मयुद्ध' में अखिलेश के साथ हूं’
- पार्टी मुख्यालय में सपा की बैठक शुरू, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और बड़े नेता, सांसद, विधायक शामिल।
- मीटिंग में मुलायम सिंह यादव ने बोलना शुरु किया।
- हमारे परिवार में इस मतभेद से मुझे बहुत दुख हो रहा हैः मुलायम सिंह यादव
- मैं 13 साल की उम्र में पहली बार जेल गया। गलियों में लोहिया जी के पक्ष में नारे लगाए जा रहे थे। ऐसी लाठी चली कि सांप की तरह पीठ हो गई थी।
- आज जो उछल रहे हैं, एक लाठी मार दें तो पता नहीं चलेगा। हम जानते हैं कि कितनी कठिन लड़ाई है।
- मैंने आपको बुलाया है। पार्टी के लिए बहुत मेहनत करनी है। जो आलोचना नहीं सुन सकता वो बाहर जाए। नारेबाज़ी अच्छी नहीं है।
- नौजवानों को मैंने आगे किया, युवाओं को टिकट दिया। संकट के वक्त ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं। जो अपनी आलोचना नहीं सुन सकता, वो नेता नहीं बन सकता।
- कमजोरियों से लड़ने की बजाए हम आपस में ही लड़ रहे हैं। कुछ नेता चापलूसी में लगे हुए हैं।
- पद मिलते ही दिमाग खराब हो गया है
- शिवपाल यादव ने अपने सम्बोधन मे अखिलेश का नाम नहीं लिया।
- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी
- अखिलेश के जन्म के समय से ही मैने नेता जी के साथ काम करना शुरु कर दिया था।
- मैं अपने बेटे और गंगा जल की कसम खाकर कहता हूं कि मेरे साथ हुई बैठक में अखिलेश ने कहा था कि वह नई पार्टी बनाएंगेः शिवपाल यादव
- शिवपाल यादव ने पूछा, 'क्या हमारे मंत्रालय में अच्छा काम नहीं हुआ, क्या मेरा कोई योगदान नहीं है?
- शिवपाल ने कहा कि नेताजी यूपी का नेतृत्व आपको संभालने की ज़रूरत
- जब ये अध्यक्ष थे तो हमारे किसी आदमी को नही रखा
- शिवपाल ने कहा कि अमर सिंह से संपर्क में रहते कार्यक्रताओ से कहा क़ि तुमलोग उनके पैर की धूल भी नहीं
- अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया- मुझे नेताजी और शिवपाल जी के सामने बोलने का मौका दीजिए क्योंकि बहुत लोग हमारे बीच संदेह पैदा करना चाहते हैं। जो बात सुनना नहीं चाहते वो चले जाएं।
- लोग कह रहे हैं कि कि नई पार्टी बनाई जाएगी, कौन नई पार्टी बना रहा है? मैं नहीं बना रहाः अखिलेश यादव
- बोलते हुए भावुक हुए अखिलेश यादव। कहा, नेताजी चाहें तो मुझे पार्टी से निकाल सकते हैं।
- मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव सपा दफ्तर पहुंचे। थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक।
- रामगोपाल बोले, अखिलेश खुद एक पार्टी, उन्हें नई पार्टी बनाने की जरूरत नहीं।
- शिवपाल ने समाजवादी समर्थकों से कहा है कि केवल एक ही नारा लगेगा 'मुलायम जिंदाबाद'। अखिलेश समर्थकों की नारेबाजी से शिवपाल नाराज, बोले- गुंडई नहीं करने दी जाएगी।
- अखिलेश और शिवपाल समर्थकों के बीच नारेबाजी के बाद मारपीट। दफ्तर के बाहर भारी हंगामा।
- सपा दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की। दफ्तर के बाहर शिवपाल समर्थकों की नारेबाजी।
Latest India News