1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महेश गिरी को 20 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठना चाहिए: आशुतोष

महेश गिरी को 20 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठना चाहिए: आशुतोष

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आशुतोष ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद महेश गिरी पर कटाक्ष

Mahesh Giri- India TV Hindi
Mahesh Giri

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आशुतोष ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद महेश गिरी पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें 20 दिनों तक धरने पर बैठना चाहिए। आशुतोष ने ट्विटर पर कहा, "महेश गिरी को 20 दिन तक भूख हड़ताल पर बैठना चाहिए। अरविंद केजरीवाल 15 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे थे।"

उन्होंने कहा, "अरविंद को मधुमेह है। वह 15 दिनों के लिए विरोध स्वरूप दो बार भूख हड़ताल पर बैठे थे। महेश गिरी को कम से कम तीन सप्ताह तक भूख हड़ताल पर बैठना चाहिए।"

आप नेता ने कहा, "हत्या के आरोपी धरने पर नहीं बैठते, बल्कि गिरफ्तारी करवाते हैं और पूछताछ में मदद करते हैं।"

उल्लेखीय है कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) में संपत्ति अधिकारी एम.एम. खान की यहां जामिया नगर में 16 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अगले ही दिन एक चार सितारा होटल 'द कनॉट' की लीज से संबंधित आदेश पारित करने वाले थे।

केजरीवाल लगातार आरोप लगाते आ रहे हैं कि भाजपा सांसद महेश गिरी की खान की हत्या में संदिग्ध भूमिका है। हालांकि गिरी ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है।

लोकसभा में पूर्वी दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले महेश गिरी ने केजरीवाल को उन पर लगे आरोपों को साबित करने के लिए सबूत पेश करने तथा खुली बहस की चुनौती दी है।

Latest India News