1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी को लगातार दूसरी बार मिली पश्चिम बंगाल की कमान

ममता बनर्जी को लगातार दूसरी बार मिली पश्चिम बंगाल की कमान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कोलकाता के महापौर सोवन चटर्जी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला, भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अबानी जोअरदार व जेम्स कुजुर तथा गायक इंद्रनील सेन ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथग्रहण समारोह यहां के रेड रोड पर आयोजित किया गया था। ममता के इन 41 विधायकों में 17 नए चेहरे हैं। नए चेहरों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला, सोवनदेब चट्टोपाध्याय, सोवन चटर्जी, अब्दुर रज्जाकम मुल्ला, सुभेंदु अधिकारी, रवींद्रनाथ घोष, चामूमनि महतो, जेम्स कुजुर, सिद्दिकुल्ला चौधरी, आसिमा पात्रा आदि हैं।

राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को राजभवन में मंत्रियों की सूची सौंपते हुए ममता ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 42 होगी। वहीं बांग्लादेश ने ममता बनर्जी के लिए एक विशेष जामदानी साड़ी, 20 किलोग्राम हिलसा मछली और शीरा भेजी है जिसे सत्तारूढ़ आवामी लीग के वरिष्ठ नेता आमिर हुसैन अमू ने शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें भेंट किया। अमू ने दूसरी बार ममता बनर्जी की सरकार गठन के मौके पर बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया।

Latest India News