इंफाल: कांग्रेस ने मणिपुर में बुधवार को अपने नवनिर्वाचित विधायक टी. श्यामकुमार को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। श्यामकुमार ने नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
थौनाओजम श्यामकुमार आंद्रो सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन उन्होंने चुनाव बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपनी निष्ठा जोड़ ली। एन. बीरेन सिंह ने शपथ ग्रहण से थोड़ी देर पहले राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला को समर्थक विधायकों की जो सूची सौंपी थी, उसमें टी. श्यामकुमार का भी नाम था।
ये भी पढ़ें
कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष टी.एन. हाओकिप ने कहा, "यह हमारी जानकारी के बगैर हुआ। इसके कारण हमने उन्हें 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया।"
जानकार सूत्रों ने कहा कि श्यामकुमार के खिलाफ पार्टी संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत दलबदल की कार्रवाई करेगी। कांग्रेस ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 28 सीटें जीती है।
Latest India News