1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP के ट्वीट के बाद पर्रिकर बोले- 'अभी पूरा नहीं हुआ राफेल सौदा'

BJP के ट्वीट के बाद पर्रिकर बोले- 'अभी पूरा नहीं हुआ राफेल सौदा'

राफेल विमान सौदा 8.8 अरब डॉलर (59000 करोड़ रुपए) में तय होने के BJP के दावे के एक दिन बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि यह अभी पूरा नहीं हुआ है।

manohar parrikar- India TV Hindi
manohar parrikar

नई दिल्ली: फ्रांस के साथ राफेल विमान सौदा 8.8 अरब डॉलर (59000 करोड़ रुपए) में तय होने के BJP के दावे के एक दिन बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि यह अभी पूरा नहीं हुआ है लेकिन अग्रिम चरण में है और इसे जल्द ही पूरा किए जाने का इरादा है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से मजाकिया अंदाज में कहा कि भाजपा के ट्वीट केवल इस ओर इशारा करते हैं कि पत्रकार बहुत प्रभावशाली तरीके से खबरें लिखते हैं।

भाजपा ने कल एक ग्राफिक ट्वीट करते हुए कहा था कि राफेल विमान सौदा तय हो गया है और नरेंद्र मोदी सरकार ने फ्रांस की सरकार के साथ पुन:सौदेबाजी करके इसमें 21,000 करोड़ रूपए बचाए हैं।

इससे पूर्व रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा था कि सौदा अग्रिम चरण में है और भारत एवं फ्रांस दोनों ने कीमत निर्धारण के मामले पर अपने मतभेद कम कर लिए हैं।

पर्रिकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं आपको केवल इतना बता सकता हूं कि सौदा काफी अग्रिम चरण में है और हम इसे जल्द ही पूरा करना चाहते हैं, लेकिन मैं सौदे पर हस्ताक्षर होने से पहले या कम से कम सौदे को मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजे जाने से पहले यह नहीं कह सकता कि सौदा हो चुकी है।

Latest India News