नई दिल्ली: जेपी आंदोलन से निकले बिहार के मंझे हुए नेता नीतीश कुमार आज पांचवीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश आज दोपहर पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अगर लगातार कार्यकाल को देखा जाए तो नीतीश तीसरी बार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन वो इससे पहले भी दो बार छोटी अवधि के लिए मुख्यमंत्री बन चुके हैं।
अगर पूरे देश के राज्यों का हाल खंगाला जाए तो देश के दिग्गज नेताओं में कुछ ऐसे विरले भी रहे हैं जिनमें से किसी ने लगातार पांच बार तो किसी ने सिर्फ 2 दिन के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। जानिए देश के राज्यों में सबसे ज्यादा समय और कम समय के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले नेताओं के बारे में।
पहले जाने नीतीश कुमार के बारे में-
| साल |
मुख्यमंत्री |
दिन |
| 3 मार्च 2000-10 मार्च 2000 |
नीतीश कुमार
|
7 दिन |
| 24 नवंबर 2005-24 नवंबर 2010 |
नीतीश कुमार
|
बिहार के 31वें मुख्यमंत्री |
| 26 नवंबर 2010 से17 मई 2014 |
नीतीश कुमार
|
बिहार के 32वें मुख्यमंत्री |
| 22 फरवरी 2015 से अब तक |
नीतीश कुमार
|
बिहार के 34वें मुख्यमंत्री |
देश के राज्यों में सबसे लंबे समय तक रहने वाले सीएम
| नाम |
राज्य का नाम |
कितनी बार |
कार्यकाल |
| ज्योति बसु |
पश्चिम बंगाल |
लगातार पांच बार |
[1977– 2000]
|
| मोहनलाल सुखेड़िया |
राजस्थान |
लगातार चार बार |
[1954–1971]
|
| गेगांग अपांग |
अरूणांचल प्रदेश |
लगातार चार बार |
[1980–1999]
|
| बी. सी रॉय |
पश्चिम बंगाल |
लगातार तीन बार |
[1948–1962]
|
| के कामराज |
तमिलनाडु |
लगातार तीन बार |
[1954–1963]
|
| वसंतराव नाइक |
महाराष्ट्र |
लगातार तीन बार |
[1963–1975]
|
| एम.जी. रामाचंद्रनन |
तमिलनाडु |
लगातार तीन बार |
[1977 – 1987]
|
| शीला दीक्षित |
दिल्ली |
लगातार तीन बार |
[1998 – 2013]
|
| मानिक सरकार |
त्रिपुरा |
लगातार तीन बार |
[1998– to date]
|
| नवीन पटनायक |
ओडीशा |
लगातार तीन बार |
[2000 – to date]
|
| तरूण गोगोई |
असम |
लगातार तीन बार |
[2001 – to date]
|
| ओकराम इबोबी सिंह |
मनिपुर |
लगातार तीन बार |
[2002 – to date]
|
| नरेंद्र मोदी |
गुजरात |
लगातार तीन बार |
[2002 – 2014] |
अगली स्लाइड में जानें सबसे कम समय के लिए रहने वाले मुख्यमंत्रियों के बारे में
Latest India News