1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चुनावी स्वार्थ के लिए जनता की आंख में धूल झोंक रही है सपा सरकार: मायावती

चुनावी स्वार्थ के लिए जनता की आंख में धूल झोंक रही है सपा सरकार: मायावती

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि केवल चुनावी स्वार्थ और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा और शिलान्यास का सिलसिला जनता की

mayawati- India TV Hindi
mayawati

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि केवल चुनावी स्वार्थ और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा और शिलान्यास का सिलसिला जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए किया गया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मायावती ने यहां एक बयान में कहा, अब प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार के लिए चला चली की बेला है तो केवल चुनावी स्वार्थ व सस्ती लोकप्रियता के लिए बिना पूरी तैयारी के विभिन्न योजनाओं की घोषणा और शिलान्यास का सिलसिला जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि विकास खासकर मेट्रो के निर्माण के मामले में सपा सरकार अपना मखौल खुद उड़ा रही है क्योंकि सपा के पिछले साढे चार साल के कार्यकाल में ज्यादातर योजनाओं का सिर्फ शिलान्यास हुआ है और पत्थर ही लगवाये गये हैं। यही कारण है कि कानपुर मेट्रो के शिलान्यास के समय स्थानीय जनता में उत्साह की कमी देखी गयी।

मायावती ने कहा कि यही हाल लखनऊ मेट्रो का है, जिसकी सारी बुनियादी तैयारी बसपा के शासनकाल में ही कर दी गयी थी लेकिन सपा सरकार ने शिलान्यास पर पत्थर अपना लगवा दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में नये मुख्यमंत्री कार्यालय का उद्घाटन कर दिया गया, जबकि इस भवन का काम अभी अधूरा है। ऐसी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाली तथाकथित विकास की राजनीति सपा और उसके वर्तमान मुख्यमंत्री को ही मुबारक हो सकती है।

Latest India News