1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP दलित और अति पिछड़े वर्ग के लोगों को बहला रही है: मायावती

BJP दलित और अति पिछड़े वर्ग के लोगों को बहला रही है: मायावती

नई दिल्ली: BSP प्रमुख मायावती ने रविवार को आजमगढ़ में महारैली के दौरान कांग्रेस और BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन के वादे बुरे दिन में बदल गए है। उन्होंने यह भी

mayawati- India TV Hindi
mayawati

नई दिल्ली: BSP प्रमुख मायावती ने रविवार को आजमगढ़ में महारैली के दौरान कांग्रेस और BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन के वादे बुरे दिन में बदल गए है। उन्होंने यह भी कहा कि BJP ने सांप्रदायिकता बढ़ाने का काम किया है, और BJP केवल दलितों को बहला रही है। अपनी इस महारैली में उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 15 अगस्त को लालकिले से दिया गया भाषण पूरी तरह से राजनीतिक था। मायावती ने आगे कहा कि यूपी असुरक्षित है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी रैली को लेकर लोगों को भारी जोश दिख रहा है और BSP को सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता है।

 

उन्होंने महारैली के दौरान लोगों से पूछा कि सरकार ने 2 सालों में क्या किया है। क्या गरीबों के लिए अनाज सस्ता हो पाया है? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं के वादे किे थे वह सभी झूठे निकले हैं। उन्होंने कांग्रेस के सत्ता से बाहर निकलने के लिए उनकी नितियों को जिम्मेदार ठहराया।

 

Latest India News