नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में अपनी पकड़ बरकरार रखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) के 13 वार्डो में हुए उपचुनावों में 5 सीटें जीत ली हैं। जब्कि BJP को सिर्फ 4 सीटों पर ही जीत हांसिल कर सकी। दूसरी तरफ कांग्रेस ने सबको चौंकाते हुए 4 सीटों पर कब्जा किया। 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई है। दिल्ली नगर निगम के 13 वार्डो में हुए उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह शुरू हुई।
खिचड़ीपुर, कमरुद्दीन नगर, मुनिरका व झिलमिल वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि AAP के उम्मीदवार मटियाला, तेहखंड, बल्लीमारान व विकास नगर वार्ड में आगे चल रहे हैं।
BJP ने शालीमार बाग, वज़ीरपुर, और नवादा के वार्डों पर जीत दर्ज की।
2012 में MCD को तीन भागों में बांट दिया गया था और तकरीबन एक दशक से एमसीडी में भाजपा का शासन था। पिछले चुनाव में इन 13 वार्ड में 9 वार्ड में बीजेपी जीती थी। जबकि मुनिरका (निर्दलीय), नवादा (निर्दलीय) और बल्लीमारान (निर्दलीय) में निर्दलीय जीते थे।
Latest India News