1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महबूबा मुफ्ती लड़ेगी विधानसभा उपचुनाव, अनंतनाग क्षेत्र के लिए अपना नातांकन पत्र भरा

महबूबा मुफ्ती लड़ेगी विधानसभा उपचुनाव, अनंतनाग क्षेत्र के लिए अपना नातांकन पत्र भरा

जम्मु-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए अपना नातांकन पत्र भरा। यह सीट उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद खाली हुई है।

mehbooba mufti- India TV Hindi
mehbooba mufti

श्रीनगर: जम्मु-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए अपना नातांकन पत्र भरा। यह सीट उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद खाली हुई है। महबूबा अपने 26 साल के राजनीतिक करियर में विधानसभा चुनावों में कभी पराजित नहीं हुई हैं।

नामांकन के समय उनके साथ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री का पद ग्रहण के बाद छह महीने के भीतर राज्य की द्विसदनीय विधायिका के किसी भी सदन का सदस्य होना महबूबा के लिए जरूरी है।

दक्षिण कश्मीर में पीडीपी के इस गढ़ से उपचुनाव लड़ने के लिए नेशनल कांफ्रेंस ने इफ्तिखार हुसैन मिगार को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने हिलाल अहमद शाह को टिकट दिया है। 2014 के विधानसभा चुनाव में मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिसगार को 6,000 मतों के अंतर से हराया था, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी।

वही दुसरी तरफ उत्तर कश्मीर के लांगेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंजीनियर राशिद ने कहा कि वह राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ उप चुनाव लड़ेंगे। महबूबा अभी दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

महबूबा पहले तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने 1996 में बिजबेहारा, 2002 में पहलगाम और 2008 में वाची विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था।

Latest India News