1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP नेता ने किया दुग्ध स्नान, आया राजनीतिक उबाल

BJP नेता ने किया दुग्ध स्नान, आया राजनीतिक उबाल

पणजी: गोवा में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के दूध से स्नान करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता किशोर शेट कनाकोना नगरपालिका परिषद के चुनाव में 27 अक्टूबर को विजयी हुए थे।

BJP नेता के दुग्ध स्नान...- India TV Hindi
BJP नेता के दुग्ध स्नान पर राजनीतिक उबाल

पणजी: गोवा में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के दूध से स्नान करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता किशोर शेट कनाकोना नगरपालिका परिषद के चुनाव में 27 अक्टूबर को विजयी हुए थे। इस खुशी में उनके समर्थकों ने उन्हें कनाकोना के मल्लिकार्जुन मंदिर में दूध से स्नान कराया।

दुग्ध स्नान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर कड़े शब्दों में धावा बोला। इतना ही नहीं कांग्रेस ने पार्षद शेट के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कावथांकर ने कहा, ‘अभी तो सिर्फ भाजपा के नेता ही दूध से नहा सकते हैं। आम आदमी के लिए तो दूध खरीदना तक मुश्किल हो चुका है। हम एक ऐसे समय में जन प्रतिनिधियों को दूध बर्बाद करने की इजाजत नहीं दे सकते जब लोग मंहगाई की मार झेल रहे हैं।’

वहीं अपने बचाव में शेट ने कहा कि उनके समर्थक ‘दुग्ध अभिषेक’ की भारतीय परंपरा को ही निभा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे समर्थक काफी खुश थे। वे केवल एक बहुत लोकप्रिय भारतीय परंपरा पर अमल कर रहे थे।’

Latest India News