1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रवासी मंत्रालय का होगा विदेश मंत्रालय में विलय, PM मोदी ने दी मंजूरी

प्रवासी मंत्रालय का होगा विदेश मंत्रालय में विलय, PM मोदी ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय (MOI) का विदेश मंत्रालय में विलय किया जाएगा। सुषमा ने कहा कि उनके इस विलय प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय (MOI) का विदेश मंत्रालय में विलय किया जाएगा। सुषमा ने कहा कि उनके इस विलय प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंजूरी दे दी है।

सुषमा ने एक ट्वीट के जरिए बताया, "विदेश मंत्री और प्रवासी भारतीय मामलों की मंत्री के रूप में काम करते हुए मैंने महसूस किया कि प्रवासी मंत्रालय के काम का बड़ा हिस्सा हमारे विदेश स्थित मिशनों के द्वारा किया जा रहा है। इसलिए मैंने सम्मानित प्रधानमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा कि इसका विलय विदेश मंत्रालय में कर देना चाहिए।"

सुषमा स्वराज ने बताया, "प्रधानमंत्री ने मेरे प्रस्ताव को मान लिया। इसलिए प्रवासी मंत्रालय अब विदेश मंत्रालय का हिस्सा होगा।"

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय की स्थापना मई 2004 में की गई थी। यह मंत्रालय विदेश में बसे भारतीयों के प्रति समर्पित था। सितंबर 2004 में इसका नाम बदलकर प्रवासी भारतीय मामलों का मंत्रालय कर दिया गया।

Latest India News