1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मीरवाइज उमर फारूक जेल से रिहा, नजरबंद

मीरवाइज उमर फारूक जेल से रिहा, नजरबंद

श्रीनगर: उदरावादी हुíरयत समूह के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को सोमवार को जेल से रिहा कर दिया गया। अब उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। उमर फारूक के सचिव वकील शाहिद-उल-इस्लाम ने कहा

Mirwaiz Umar Farooq- India TV Hindi
Mirwaiz Umar Farooq

श्रीनगर: उदरावादी हुíरयत समूह के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को सोमवार को जेल से रिहा कर दिया गया। अब उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। उमर फारूक के सचिव वकील शाहिद-उल-इस्लाम ने कहा कि मीरवाइज चश्मा शाही पर्यटक केंद्र से रिहा कर दिया गया। इस केंद्र को उप जेल में तब्दील कर दिया गया था। वे अब श्रीनगर में अपने आवास निगीन पहुंच गए हैं। 

इस्लाम ने कहा कि पुलिस ने मीरवाइज को सूचित किया है कि वे घर में नजरबंद रहेंगे। 

हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में आंदोलन और उपद्रव तीव्र होने के बाद नौ जुलाई को मीरवाइज को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। 

Latest India News